फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session: Speaker Ritu khanduri called all-party meeting on October 31

Uttarakhand Assembly Session: स्पीकर ने 31 अक्तूबर को बुलाई सर्वदलीय बैठक, सत्र की तारीख और जगह होगी तय

Thu, 27 Oct 2022 09:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 09:41 PM IST
सार

Uttarakhand Assembly Session News: बता दें कि नवंबर महीने में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। पहले अक्तूबर माह के पहले पखवाड़े में सत्र आहूत किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे संकेत थे कि सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब गरमाती रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session: Speaker Ritu khanduri called all-party meeting on October 31
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में तय होगा कि विधानसभा सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में होगा या राजधानी देहरादून में। बैठक देहरादून विधानसभा में 31 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे होगी।

विज्ञापन


इस संबंध में विधानसभा के प्रभारी सचिव हेम चंद्र पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायी एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और बसपा विधानमंडल दल के नेता मोहम्मद शहजाद को बैठक की सूचना भेजी है। विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी के कहा कि बैठक के संबंध में उन्होंने विधानमंडल दल के सभी नेताओं से फोन पर बातचीत की है।
विज्ञापन


Uttarakhand: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को वर्चुअल करेंगे 75 परियोजनाओं का उद्घाटन, तीन पुल भी हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर महीने में विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। पहले अक्तूबर माह के पहले पखवाड़े में सत्र आहूत किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। ऐसे संकेत थे कि सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में होगा। इस मुद्दे पर राजनीति भी खूब गरमाती रही है।

बजट सत्र गैरसैंण में न होने पर विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया था। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्याग्रह तक किया था। ठंड शुरू होने की वजह से शीतकालीन सत्र भराड़ीसैंण विस में आहूत होने की संभावनाएं कम हैं, लेकिन सत्र के स्थान और तिथि को लेकर कोई विवाद न हो, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सत्र शुरू होने की तिथि, उसकी अवधि और स्थान पर निर्णय हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed