विधानसभा भर्ती घोटाला: जांच समिति ने सचिव मुकेश सिंघल को बुलाया, नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज खंगाले
विधानसभा भर्ती में हुए घोटालों की जांच कर रही समिति दिनभर नियुक्तियों की जांच में जुटी रही। जांच के तीसरे सदस्य अनवेंद्र नयाल भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान समिति ने मुकेश सिंघल को विधानसभा बुलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में भर्तियों की जांच कर रही डीके कोटिया समिति ने मंगलवार को सचिव मुकेश सिंघल को विधानसभा बुलाया। उनसे पत्रावलियों की जानकारी ली गई। मंगलवार को विधानसभा जांच समिति के तीसरे सदस्य अवनेंद्र नयाल भी विधानसभा पहुंच गए। आज बुधवार को सचिव मुकेश सिंघल का सील ऑफिस खोलने की संभावना है।
समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया व दोनों सदस्यों ने मिलकर दिनभर विधानसभा में जांच की। अलग-अलग वर्षों में हुई नियुक्तियों से संबंधित दस्तावेज देखे।
ये भी पढ़ें...Himalaya Diwas: उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मनेगा हिमालय दिवस, 500 से अधिक संस्थाएं गोष्ठियों में करेगी मंथन
विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल से भी पत्रावलियों के संबंध में जानकारी ली। गौरतलब है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूड़ी ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। यह समिति एक माह में विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।