फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025 In Gairsain Two-day agenda set in business council meeting

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: कार्यमंत्रणा की बैठक में दो दिन का एजेंडा तय, अनपूरक बजट समेत कई विधेयक होंगे पेश

Mon, 18 Aug 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण
अमर उजाला ब्यूरो, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:18 PM IST
सार

भराड़ीसैंण विधानसभा के सभागार में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन को संचालित करने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Monsoon Session 2025 In Gairsain Two-day agenda set in business council meeting
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक - फोटो : उत्तराखंड सूचना विभाग

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालित करने के लिए दो दिन का एजेंडा तय किया गया। इसमें विधायी कार्याें के साथ प्रदेश सरकार सदन में अनपूरक बजट समेत विधेयक सदन पटल पर रखेगी।

विज्ञापन


भराड़ीसैंण विधानसभा के सभागार में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में सदन को संचालित करने के लिए एजेंडे पर चर्चा की गई है। बैठक में दो दिन के लिए एजेंडा तय किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से विधेयक, प्रतिवेदन सदन में पेश करेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व विधायक मुन्नी देवी के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने पक्ष व विपक्ष से सदन को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग करने की अपील की है। 20 अगस्त को दोबारा से कार्य मंत्रणा की बैठक होगी, जिसमें आगे का एजेंडा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, भाजपा विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ मौजूद रहे।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: भराड़ीसैंण में धारा 163 लागू, प्रदर्शनों पर रोक, सुरक्षा में 804 पुलिसकर्मी तैनात

मानसून सत्र से पहले सीएम धामी ने ली विधानमंडल दल की बैठक
विधानसभा मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानमंडल दल की बैठक ली। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सोमवार को मुख्यमंत्री धामी समेत संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल, अन्य मंत्री, विधायक भराड़ीसैंण पहुंच गए। शाम को सीएम धामी की अध्यक्षता में विधानमंडल दल की बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान सामने आने वाले कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सीएम धामी ने सभी विधायकों से अनुपूरक बजट प्रस्तुति के दौरान सदन में उपस्थित रहने की अपेक्षा की। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम समेत संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed