फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Elections 65.37 percent voting took place in state slight decline from 65.56 percent in 2017

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: प्रदेश में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, 2017 के 65.56 फीसदी के मुकाबले आई मामूली गिरावट

Wed, 16 Feb 2022 10:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तराखंड Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Feb 2022 10:37 PM IST
सार

निर्वाचन कार्यालय ने सभी पार्टियों से मिले आंकड़ों के आधार पर जिलावार मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में अल्मोड़ा जिले में इस बार सबसे कम 53.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Elections 65.37 percent voting took place in state slight decline from 65.56 percent in 2017
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.37 प्रतिशत है जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे और उत्तरकाशी जिला तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


14 फरवरी को मतदान होने के बाद 15 फरवरी की देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई। निर्वाचन कार्यालय ने सभी पार्टियों से मिले आंकड़ों के आधार पर जिलावार मतदान प्रतिशत की अंतिम सूची जारी की है। इसके मुताबिक, प्रदेश में अल्मोड़ा जिले में इस बार सबसे कम 53.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले यह मतदान प्रतिशत ज्यादा ही है।
विज्ञापन


प्रदेश के किस जिले में कितना मतदान प्रतिशत
जिला 2017 2022
उत्तरकाशी 68.29 68.48
चमोली 60.02 62.38
रुद्रप्रयाग 61.46 63.16
टिहरी गढ़वाल 55.40 56.34
देहरादून 63.45 63.69
हरिद्वार 75.69 74.77
पौड़ी गढ़वाल 54.95 54.87
पिथौरागढ़ 60.58 60.88
बागेश्वर 61.23 63.00
अल्मोड़ा 52.81 53.71
चंपावत 61.66 62.66
नैनीताल 66.77 66.35
ऊधमसिंह नगर 75.79 72.27
कुल 65.56 65.37

उत्तराखंड में अब तक हुए मतदान का प्रतिशत

  • 2002-54.34 प्रतिशत
  • 2007-59.45 प्रतिशत
  • 2012-66.17 प्रतिशत
  • 2017-65.56 प्रतिशत
  • 2022-65.37 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed