फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Election 2022: Women voters outnumber men in assembly elections

Uttarakhand Election 2022: विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने खुलकर किया मतदान, पुरुषों को पछाड़ रचा नया कीर्तिमान

Thu, 17 Feb 2022 03:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 03:12 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से कुछ जिले सबसे अधिक मतदान करने वाले जिलों की सूची में भी अपनी जगह बना पाए। राज्य में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया। जबकि पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Election 2022: Women voters outnumber men in assembly elections
voting, vote - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की मातृशक्ति ने मतदान करने में पूरा उत्साह दिखाया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार  राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से ज्यादा रही। पुरुष मतदाताओं की संख्या 4.60 प्रतिशत थी। आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया। जबकि पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया। 

विज्ञापन


मतदान में कुल 81,72,173 सामान्य और 94,471 सेवा मतदाता थे। सामान्य मतदाताओं में से कुल 53,42,462 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जो कुल मतदाताओं का 65.37 प्रतिशत है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस साल 0.19 फीसदी कम मतदान हुआ। साल 2017 में 65.56 फीसदी मतदान हुआ था, तब महिलाओं का मतदान प्रतिशत 68.72 और पुरुषों का 61.11 फीसदी था।
विज्ञापन


चमोली : कम रही महिला मतदाताओं की संख्या, फिर भी पुरुषों से रहीं आगे 
विधानसभा चुनाव में चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में महिला मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया। तीनों विधानसभाओं में महिला मतदाता पुरुषों के मुकाबले काफी आगे रहीं। चमोली जिले की तीनों विधानसभाओं में महिला मतदाता संख्या में पुरुष मतदाताओं से कम हैं, लेकिन मतदान में महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले अधिक उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: प्रदेश में हुआ 65.37 प्रतिशत मतदान, 2017 के 65.56 फीसदी के मुकाबले आई मामूली गिरावट


महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले 10.73 प्रतिशत अधिक मतदान किया। बदरीनाथ विधानसभा के 102928 मतदाताओं में महिला 49499 और पुरुष 52626 मतदाता थे, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 67.9 और पुरुषों का प्रतिशत 60.6 रहा। थराली के 102707 मतदाताओं में महिला 49840 और पुरुष 52867 थे, यहां पर महिलाओं का मत प्रतिशत 65.3 और पुरुषों का 53.9 रहा।

कर्णप्रयाग में 93880 में से 46822 महिला और 47058 पुरुष मतदाता थे। यहां महिलाओं का मत प्रतिशत 67 और पुरुषों का मत प्रतिशत 53.5 रहा। पूरे जिले में 56 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि 66.73 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। जिले का कुल मतदान प्रतिशत 61.37 रहा। 

महिलाओं की बदौलत मतदान में अव्वल रहा उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी में महिलाओं की बदौलत मतदान के मामले में अव्वल रहा है। यहां गंगोत्री व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्रों में 71 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पुरोला विधानसभा सीट पर 67.46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। पिछले चुनावों में भी महिलाएं मतदान करने में आगे रही थीं।

उत्तरकाशी जनपद सभी पहाड़ी जिलों में मतदान प्रतिशत के मामले में अव्वल रहा। यहां करीब 68 फीसदी मतदान हुआ है। जनपद की तीनों गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा क्षेत्रो में जमकर मतदान हुआ है। गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 71 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। जबकि मतदान करने के मामले में पुरुष 62 फीसदी का आंकड़ा ही छू पाए।

केदारनाथ और रुद्रप्रयाग में 56 फीसदी महिलाओं ने डाले वोट
विधानसभा चुनाव में जिले में कुल मतदान 62.13 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें केदारनाथ विस क्षेत्र में 65.03 और रुद्रप्रयाग में 59.24 फीसदी रहा। जिले में इस बार भी मतदान में महिलाएं अव्वल रहीं। दोनों विधानसभा के 80 फीसदी बूथों पर महिला मतदाताओं ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

जिले में सबसे अधिक केदारनाथ विस के चौमासी पोलिंग बूथ पर 91.75 और सबसे कम चिलौंड बूथ पर .43 फीसदी (एक वोट) मतदान हुआ। लगभग ढाई लाख की आबादी वाले रुद्रप्रयाग जिले में 52 फीसदी आधी आबादी है। इस विधानसभा चुनाव में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष अधिक है। जिले में कुल 1,93504 मतदाता थे, जिसमें 1,19832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदान का 62.13 फीसदी रहा।

दूरस्थ गांवों में भी अव्वल रहीं

इस विस चुनाव में दोनों विस सीटों पर महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को मतदान में काफी पीछे छोड़ दिया। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल पंजीकृत 89829 मतदाताओं में 44125 पुरुष व 45704 महिलाएं थीं। यहां 58417 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 26602 पुरुष और 31815 महिला मतदाता शामिल हैं।

यहां महिलाओं का मत प्रतिशत 54.46 व पुरुषों का मत प्रतिशत 45.53 रहा। रुद्रप्रयाग विधानसभा में भी महिलाएं मतदान करने में अव्वल रहीं। यहां पंजीकृत कुल 103675 मतदाताओं में 51607 पुरुष व 52068 महिलाएं थीं। यहां कुल 61415 मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें 26017 पुरुष और 35398 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं का मत प्रतिशत 57.63 फीसदी रहा। रुद्रप्रयाग विस के 188 बूथों पर ज्यादातर पर महिला मतदाताओं ने अपनी बढ़त बनाई।

रुद्रप्रयाग के बच्छणस्यूं पट्टी के पोलिंग बूथों में अधिकांश पर महिला मतदाताओं की संख्या अधिक रही। सेक्टर मजिस्ट्रेट श्रीकांत नौटियाल ने बताया कि नवासू, गहड़खाल, पौड़ीखाल, कांडई, टैठी, स्यूंणी, कमोल्ड़ी और पाटा पोलिंग बूथ पर कुल 4199 मतदाता थे, जिसमें 2338 महिलाएं व 1861 पुरुष थे। यहां 1330 महिलाओं (55.67) और 1059 पुरुष (44.32) ने वोट दिया। जबकि आठ बूथों पर कुल मतदान 56.89 फीसदी रहा। संवाद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed