विजय शंखनाद यात्रा: एक लाख लोगों को रोजगार देगी आम आदमी पार्टी- इमरान हुसैन
Uttarakhand Assembly Election 2022: प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया अपने चार दिवसीय दौरे पर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल की आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा में शामिल होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में उनके दल की सरकार बनने पर एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। दिल्ली जैसी योजनाएं यहां भी लागू की जाएंगी। जनता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। सरकारी स्कूल प्राइवेट से अच्छे बनेंगे।
बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 मुजाहिद चौक पर जनसभा में इमरान हुसैन ने कहा कि प्रदेश को बने 21 साल हो गए। हालत यह है कि भाजपा के नेता अवसर तलाश कर कांग्रेस में जाते हैं और कांग्रेस के नेता भाजपा में जाते हैं। ये दोनों दल भाई बहन की पार्टी हैं। इसके पहले मंत्री इमरान हुसैन के आने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद किया।
उत्तराखंड चुनाव 2022: पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ
मंच से की समित टिक्कू को जिताने की अपील
मंत्री इमरान हुसैन ने लोगों से हाथ उठाकर हल्द्वानी सीट से समित टिक्कू को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम प्रत्याशी के लिए कर्नल अजय कोटियाल और हल्द्वानी सीट से विधायक प्रत्याशी के लिए समिट टिक्कू को चुना है।
रईसुल प्रतिद्वंद्वियों पर बरसे
आप नेता रईसुल हसन ने बगैर नाम लिए कांग्रेस नेता और सपा नेता पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पहले सपा में थे। उन्हें नेता हमने बनाया। अपने फायदे के लिए वह दूसरे दल में चले गए।
तीन घंटे देर से आए
दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन की जनसभा के लिए समय दोपहर तीन बजे निर्धारित किया गया था लेकिन इमरान हुसैन तीन घंटे बाद छह बजे मुजाहिद चौक जनसभा के लिए पहुंचे। भीड़ को जुटाने के लिए स्कूली बसों को लगाया गया था लेकिन लंबे इंतजार के चलते कई लोग उठकर चले गए।
प्रदेश में भाजपा और आप के बीच मुकाबला : मोहनिया
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बृहस्पतिवार को मालधनचौड़ में जनसभा और लालकुआं में रोड शो में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और आप के बीच ही मुकाबला है। कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड की जनता के साथ धोखा किया है।
मोहनिया ने मालधनचौड़ में कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर विकास किया जाएगा। लोगों को अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बिजली और पानी के साथ रोजगार देने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी की है।
दीपक बाली और शिशुपाल रावत ने भी अपनी बात रखी। जनसभा में देव सिंह, नीरू रावत, महिला संगठन समूह के अध्यक्ष सीमा देवी, दया देवी, बसपा के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार, कांग्रेस नेता रमेश चंद्र आदि ने आप की सदस्यता ग्रहण की। अनु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र, धनराज सिंह, गायत्री देवी, गीता देवी, मयंक कोहली, दीपक कुमार, नवीन नैथानी आदि मौजूद रहे।
लालकुआं में भी दिनेश मोहनिया ने रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद जनसभा में दावा किया कि अबकी बार आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगी।
जनभागीदारी से आप तैयार करेगी चुनावी घोषणा पत्र
आगामी 2022 के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी बंद कमरे में घोषणा पत्र तैयार नहीं करेगी। जनभागीदारीसे पार्टी अपना चुनावी एजेंडा तैयार करेगी। इसके लिए जल्द ही पार्टी घोषणा पत्र तैयार करने की मुहिम शुरू करेगी। आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनावी एजेंडे पर लोगों की राय लेंगे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के दौरे पर सरकार बनने पर मुफ्त बिजली, रोजगार और मुफ्त तीर्थ यात्रा की गारंटी का एलान कर पार्टी के इरादों को साफ कर दिया है। लेकिन जनभागीदारी से पार्टी अपना चुनावी एजेंडा भी तैयार करेगी।
आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का जनाधर लगातार बढ़ रहा है। जनता की आकांक्षाओं को देखते हुए आप जल्द ही उत्तराखंड का सबसे बड़ा पार्टी एजेंडा लांच करने जा रही है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। आप कार्यकर्ता घोषणा पत्र को लेकर घर-घर जाकर लोगों की राय जानेंगे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी प्रदेश का नवनिर्माण करेगी जो उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा। सरकार बनने के 100 दिन के भीतर घोषणा पत्र को धरातल पर उतारा जाएगा।
आप का घोषणा पत्र जनता तय करेगी। जिससे चुनावी घोषणा पत्र में लोगों की भावनाएं और मुद्दे हो। इसके लिए पार्टी एक अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान दूसरे दलों से बिल्कुल अलग होगा। अभियान के माध्यम से लोग इंटरनेट, मिस कॉल से भी आप से जुड़कर नए राज्य और सरकार के प्रति अपनी राय और उम्मीदें बता सकते हैं।
आप प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस व भाजपा से तंग आ चुकी है। इन दोनों ही दलों ने 21 सालों में प्रदेश की जनता से सैकड़ों वादे किए। लेकिन आज भी कई वादे हैं, जिनका कोई अता पता नहीं है। राजनीतिक दलों को उत्तराखंड की जनता की याद सिर्फ चुनावों से कुछ दिनों पहले आती है। उन्होंने कहा कि आप ही ऐसी पार्टी है जो काम के दम पर वोट मांगती है। घोषणा पत्र में किए हर वादे को पार्टी पूरा करेगी।