{"_id":"6201fb9e2951fd208546f900","slug":"uttarakhand-assembly-election-2022-pm-narendra-modi-and-up-c-yogi-adityanath-physical-rally-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Chunav 2022: अब चुनाव प्रचार में उतरेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी, इस दिन होंगी फिजिकल जनसभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Chunav 2022: अब चुनाव प्रचार में उतरेंगे पीएम मोदी और सीएम योगी, इस दिन होंगी फिजिकल जनसभाएं
Tue, 08 Feb 2022 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:53 PM IST
सार
अब चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उतरेंगे। उत्तराखंड में उनकी फिजिकल जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी, सीएम योगी
- फोटो : एएनआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन का समय बच गया है। राज्य में चुनाव प्रचार अभियान जोराें पर हैं। अब चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उतरेंगे। उत्तराखंड में उनकी फिजिकल जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी का उत्तराखंड दौरा तय
आगामी 10, 11 और 12 फरवरी को पीएम मोदी की जनसभाएं होंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री श्रीनगर, अल्मोड़ा और रुद्रपुर दौरे पर रहेंगे और यहां जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे विशेष विमान से श्रीनगर पहुंचे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। 11 फरवरी को पीएम अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं यूपी सीएम योगी का भी उत्तराखंड के लिए दौरा तय हो चुका है। योगी आदित्यनाथ दस फरवरी को कोटद्वार, खटीमा और रुड़की आएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जन चौपाल: आज नैनीताल के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी दो जन सभाएं प्रस्तावित हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नौ फरवरी यानी बुधवार को उत्तराखंड पहुंचेंगे। इस दौरान वह भाजपा का घोषणापत्र भी जारी करेंगे।