{"_id":"62c7fe32ebbdcc1a5f9b35aab380a770","slug":"uttarakhand-assembly-budget-session-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विस का बजट सत्र नौ मार्च से, राज्यपाल की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विस का बजट सत्र नौ मार्च से, राज्यपाल की मंजूरी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में विधानसभा का बजट सत्र आगामी नौ मार्च से शुरू होगा। राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल की मंजूरी के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
बजट सत्र की कार्यवाही नौ मार्च को सुबह 11 बजे शुरू होगी। मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट सत्र होगा। क्योंकि चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष का बदला हुआ चेहरा दिखेगा।
विज्ञापन
शासन स्तर पर भी बजट की तैयारी जोरों पर है। बजट का प्रारंभिक खाके पर शनिवार को कैबिनेट भी विचार विमर्श कर सकती है। यदि सब ठीक रहा और विपक्ष-सत्तापक्ष के बीच गर्मागर्मी नहीं हुई तो बजट सत्र लंबा चलने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
खासतौर पर कांग्रेस व भाजपा विधानमंडल दल में इस सत्र को लेकर जबरदस्त तैयारी होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी विधानमंडल दल की पूरी तैयारी है। पूरे होमवर्क के साथ सरकार सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब देगी।
वहीं, भाजपा में भी तैयारी जारी है। भाजपा में जल्द ही नेता प्रतिपक्ष का चयन हो जाएगा। अजय भट्ट के अध्यक्ष बनने के बाद यह चयन प्रस्तावित है। वैसे भी नए नेता प्रतिपक्ष को इसी बजट में अपने तेवर दिखाने का मौका मिलेगा, हो सकता है कि एक दो दिन का एक और सत्र अक्तूबर में हो सकता है। क्योंकि एक चुनाव से पहले एक और सत्र चलाना संवैधानिक दृष्टि से जरूरी होगा।
बजट सत्र में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी और तमाम मामलों को लेकर सदन में कांग्रेस सरकार को घेरा जाएगा। इस सत्र में विपक्ष पहले से ज्यादा आक्रामक रहेगा। पिछले विधानसभा सत्रों में भी राज्य की कांग्रेस सरकार को विपक्ष ने बैकफुट पर ला दिया था।
- पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष
बजट सत्र नौ मार्च से आयोजित होगा। सत्तापक्ष पूरी तैयारी के साथ सदन संचालित करेगा। विपक्ष को किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए कि हंगामा और शोर शराबे से सरकार को कुछ नुकसान हो जाएगा।
- किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष