फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly budget Session 2025 business advisory committee set Three-day agenda

Uttarakhand Budget Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय, 20 फरवरी को पेश होगा बजट

Mon, 17 Feb 2025 07:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Feb 2025 07:47 PM IST
सार

18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद अपराह्न तीन बजे विस अध्यक्ष अभिभाषण पाठ करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly budget Session 2025 business advisory committee set Three-day agenda
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में हुए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सदन संचालन के लिए तीन दिन का एजेंडा तय किया गया। सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा दलीय नेताओं की बैठक में विस अध्यक्ष ने सदन को गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने में सहयोग का आग्रह किया।

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा में हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक बजट सत्र के कार्य संचालन व विधायी कार्यों का एजेंडा तय किया गया। 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद अपराह्न तीन बजे विस अध्यक्ष अभिभाषण पाठ करेगी। 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा व धन्यवाद प्रस्ताव होगा। 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कल से शुरू होगा बजट सत्र, तैयारियां पूरी, 521 सवालों से गरमाएगा सदन
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने विधानमंडल दल की बैठक में दलीय नेताओं से सदन को शांतिपूर्वक एवं सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग का आग्रह किया। पक्ष व विपक्ष ने विस अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही वैधानिक ढंग से चलाने का भरोसा दिया। जिससे बजट व जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हो सके।

विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास व जनहित में उठाए गए सभी मुद्दों पर सदन में सकारात्मक चर्चा होगी। सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी सदस्यों को साथ लेकर समान अवसर प्रदान करेंगी। जनता की आशाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास लोकतांत्रिक संस्था को सशक्त बनाना होगा।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद, भाजपा विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सचिव विधायी धनंजय चतुर्वेदी, प्रभारी सचिव विधानसभा हेम पंत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed