फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly budget session begins on February 18 House will be heated up with 521 questions

Uttarakhand: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कल से शुरू होगा बजट सत्र, तैयारियां पूरी, 521 सवालों से गरमाएगा सदन

Mon, 17 Feb 2025 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 17 Feb 2025 11:25 AM IST
सार

बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly budget session begins on February 18 House will be heated up with 521 questions
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

विधानसभा ने 18 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सत्र के लिए 30 विधायकों की ओर से अब तक 521 सवाल भेजे गए। जो सदन को गरमाएंगे। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बजट सत्र की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सत्र को बेहतर ढंग से संचालन करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


बैठक में विस अध्यक्ष ने जिला प्रशासन व पुलिस को सख्त निर्देश दिए सत्र के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले स्कूली बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्कूलों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की जाए। उन्होंने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था किसी भी तरह की चूक न हो।
विज्ञापन

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, पहली बार ई-नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) के तहत भी सदन संचालित हो रहा है। इसे लेकर उन्होंने आईटीडीए को कुछ विशेष निर्देश दिए। विधायकों को तकनीकी सहायता के लिए दो इंजीनियरों को सत्र अवधि में विधानसभा भवन में नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा इंटरनेट सेवा में सुधार करने के साथ ही नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने को कहा। बैठक में पूरे विधानसभा परिसर में वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बिना प्रवेश पत्र के परिसर में नहीं होगी वाहनों की एंट्री

विधानसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सत्र के दौरान प्रवेश पत्र के बिना विधानसभा परिसर में वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा विधायकों की सिफारिश पर एक और मंत्रियों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

 

सदन की कार्यवाही के समय नहीं होगा मोबाइल का इस्तेमाल

विस अध्यक्ष ने कहा सदन की कार्यवाही के दौरान अनुशासन बनाने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यदि मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बहुत ही जरूरी हो तो सदन से बाहर आकर इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...PM Modi Uttarkashi Visit:  नया आयाम...प्रधानमंत्री करेंगे विश्व के दूसरे सबसे ऊंचे ट्रेक जनकताल का शिलान्यास
 

विधानसभा सचिवालय के पास पहुंचे 521 सवाल

बजट सत्र के लिए पक्ष व विपक्ष के 30 विधायकों से विधानसभा सचिवालय को 521 सवाल मिले हैं। यह सवाल सदन को गरमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed