{"_id":"5938f6e44f1c1b901c9c9e2f","slug":"uttarakhand-assembly-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड विधानसभाः वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड विधानसभाः वित्त मंत्री ने सदन में पेश किया बजट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 08 Jun 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के पहले ही दिन विधायक देशपाल कर्णवाल और हरीश धामी आपस में भिड़ गए। जिस कारण सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। सदन दोबारा शुरू हुआ तो नेता प्रतिपक्ष ने एनएच घोटाले पर चर्चा की मांग की। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। तीन बजे बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बजट पेश किया।
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को सत्र की शुरूआत नेता प्रतिपक्ष ने एनएच घाटाले को 310 के तहत सुनने की मांग की। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बाद सुनने की बात कही तो नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने पहले सुनने की मांग पर अड़ गई। विपक्ष ने नितिन गडकरी की चिट्ठी लहराकर कहा कि केंद्र सीधी धमकी दे रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री मैदान कौशिक ने कहा सीबीआई जांच की संस्तुति की जा चुकी है।
विज्ञापन
संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने कांग्रेश के नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि मामला अदालत में लंबित है। इसलिए इस मामले को 310 में नहीं सुना जा सकता। जिस पर विपक्ष ने नारेबाजी शुरू की।
विज्ञापन
सदन में चर्चा की मांग को लेकर विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी की। इस दौरान विधायकों ने कुमाऊं कमिश्नर को हटाए जाने का भी आरोप लगाया। हंगामा बढ़ते देख सदन स्थगित किया है।
गैरसैंण में बजट सत्र आहूत न करने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। विधानसभा से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रोक दिया। इस पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, समेत कई नेता सड़क पर ही धरने पर बैठे गए।