फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand aryan juyal shines in under 16 cricket

अंडर-16 में चमके उत्तराखंड के आर्यन जुयाल

Tue, 07 Jun 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jun 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand aryan juyal shines in under 16 cricket
aryan juyal

अंडर-16 इंटर जोन टूर्नामेंट में एक हार और दो ड्रॉ के साथ प्वाइंट टेबिल पर नीचे चल रही सेंट्रल जोन के कप्तान आर्यन जुयाल ने लगातार दोनों पारियों में अर्द्धशतक ठोककर ईस्ट जोन को आठ विकेट से हराकर टीम के लिए सात अंक बटोरे हैं।

विज्ञापन


पहले से दो अंक और इन सात अंकों की मदद से सेंट्रल जोन जोनल टूर्नामेंट में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर नार्थ जोन है, जिसके 12 अंक हैं। कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के हुबली मैदान पर सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेले गए दो दिवसीय मैच के दूसरे दिन सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में आर्यन जुयाल के 75 रनों की बदौलत 163 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह उसे ईस्ट जोन पर 32 रनों की लीड मिली।
विज्ञापन


दूसरी पारी में रोहन टोंक की फिरकी (13 ओवर 34 रन पांच विकेट) के आगे ईस्ट जोन के बल्लेबाज देर नहीं टिक सके और 154 रनों पर ऑलआउट हो गए। सेंट्रल जोन को 35 ओवरों में जीतने के लिए 123 रनों की दरकार थी। ऐसे में सेंट्रल जोन के कप्तान आर्यन जुयाल सलामी जोड़ीदार प्रेरित अग्रवाल की जगह अंशुल के साथ ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए छह रन प्रति ओवर की औसत से 10 ओवरों में 60 रन जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अंशुल 31 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे चंचल भी टिककर नहीं खेल सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच मैदान पर बूंदाबांदी शुरू हुई तो सेंट्रल जोन के कोच उस्मान के साथ पूरी टीम को मैच ड्रॉ होने का खतरा महसूस होने लगा। पर इंद्रदेव सेंट्रल जोन की पूरी टीम पर मेहरबान थे।

इसके बाद आर्यन (नाबाद 57 रन) ने पिंच हिटर के रूप में ऊपर भेजे गए मेरठ के कार्तिक त्यागी 18 के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। कार्तिक ने 28वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर सेंट्रल जोन को मैच जिताया। इससे पहले ईस्ट जोन ने पहली पारी में 131 रन बनाए थे। आर्यन जुयाल ने चार मैचों में एक शतक दो अर्द्धशतक समेत कुल 304 रन बनाए।  

दून के आर्यन शर्मा भी टीम में
हल्द्वानी के आर्यन जुयाल के साथ ही उत्तराखंड से एक और बल्लेबाज आर्यन शर्मा भी सेंट्रल जोन की टीम में शामिल हैं। उन्होंने पहले मैच में नार्थ जोन के खिलाफ जहां 109 रनों की पारी खेली। वहीं आखिरी मैच में ईस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में कप्तान आर्यन जुयाल के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से अपनी उपयोगिता साबित की। कप्तान आर्यन जुयाल ने बताया कि आर्यन ने प्रत्येक मैच में 25 से 30 रन रोके होंगे। 


मेरठ के कार्तिक का जलवा
इंटर जोनल टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन की टीम से खेलते हुए मेरठ की पेस बैटरी कार्तिक त्यागी ने भी विपक्षी बल्लेबाजों पर अपनी गेंदबाजी से खूब दहशत फैलाई। उन्होंने लास्ट मैच में पांच विकेट समेत पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने ईस्ट जोन के खिलाफ 18 रनों की उपयोगी पारी खेली और 28वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed