फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand arjun will get national bravery award.

गुलदार से लड़ने वाले उत्तराखंड के लाल को PM मोदी करेंगे सम्मानित

Wed, 09 Dec 2015 04:36 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Dec 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand arjun will get national bravery award.

उत्तराखंड के टिहरी जनपद निवासी 17 वर्षीय अर्जुन का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2015 के लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन


बडियार गांव पो. आ. मालगांव, भिलंगना (टिहरी) निवासी वीर बालक ने अपनी मां पर झपटे गुलदार से उसकी जान बचाकर छोटी उम्र में वीरता और साहस का परिचय दिया था। अर्जुन को 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कृत करेंगे।

उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के महासचिव बीके डोभाल एवं संयुक्त सचिव केपी भट्ट ने अर्जुन का चयन राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए होने की पुष्टि की है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए उत्तराखंड से इस बार चार बच्चों के नाम भेजे गए थे। इनमें से अर्जुन का इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन


16 जुलाई वर्ष 2014 को अर्जुन की मां विक्रमा देवी घर पर अपने मवेशियों को चारा दे रही थी। तभी नरभक्षी गुलदार ने विक्रमा देवी पर हमला कर दिया। मां की चीख सुनकार अर्जुन ने घबराए बगैर अपनी मां को धकेलते हुए गुलदार पर दराती से प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुलदार गाय, भैंस की ओर जाने लगा। अर्जुन ने एक बार फिर लाठी व दराती की मदद से उस पर प्रहार कर उसे भगा दिया। अर्जुन ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गुलदार से न सिर्फ अपनी मां की, बल्कि अपने मवेशियों की भी जान बचाई।

स्कूल में भोजन माता है अर्जुन की मां

uttarakhand arjun will get national bravery award.

अर्जुन राजकीय इंटर कॉलेज मथकोटीसैंण टिहरी में 11वीं का छात्र है। अर्जुन के पिता का देहांत हो चुका है। उनकी मां विक्रमा देवी क्षेत्र के ही एक स्कूल में भोजन माता हैं। परिवार में अर्जुन की मां, एक बड़ा भाई व दो बहनें हैं। अर्जुन के शिक्षक प्रदीप टम्टा ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अर्जुन का नाम भेजने को प्रयास किए थे।

परिषद ने जताई खुशी
उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील चंद डोभाल, उपाध्यक्ष डॉ. आईएस पाल, डॉ. कुसुम रानी नैथानी, मधु बेरी, कुसुम कोठारी, केपी सती, सोलोमन प्रकाश, इंद्रभूषण कोशग्वे, पीएस कठैत ने अर्जुन के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयन पर खुशी जताई है।

अब तक ये पा चुके सम्मान
उत्तराखंड से अब तक आठ बच्चे टिहरी के हरीश राणा, हरिद्वार की माजिदा, अल्मोड़ा की पूजा कांडपाल, दून के प्रियांशु जोशी, दून की स्वर्गीय श्रुति लोधी (मरणोपरांत), रुद्रप्रयाग के कपिल नेगी (मरणोपरांत), चमोली की मोनिका व ऋषिकेश के लाभांशु को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed