{"_id":"64e8ea2410f9f909250c94b9","slug":"uttarakhand-apnu-sarkar-itda-got-first-national-e-governance-award-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अपुणी सरकार सेवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, आईटीडीए को मिला पहला नेशनल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अपुणी सरकार सेवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, आईटीडीए को मिला पहला नेशनल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड
Fri, 25 Aug 2023 11:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:24 PM IST
सार
पहली बार सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला, जिसमें ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ ही पांच लाख रुपये आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने ग्रहण किए।
विज्ञापन
आईटीडीए को पहला नेशनल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड की अपुणी सरकार सेवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर डंका बज रहा है। शुक्रवार को इंदौर में हुई 26वीं नेशनल ई-गवर्नेंस कॉन्फ्रेंस में अपुणी सरकार को देश के 16 विभागों में शुमार करते हुए सिल्वर मेडल से नवाजा गया है।
विज्ञापन
पहली बार सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) को नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड मिला, जिसमें ट्रॉफी, सर्टिफिकेट के साथ ही पांच लाख रुपये आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने ग्रहण किए। इंदौर में शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। इसमें देशभर से तकनीकी विभागों से जुड़े अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Uniform Civil Code: सत्र का आगाज होते ही यूसीसी पर चर्चाएं शुरू, सीएम ने कहा- लागू करने में देर नहीं लगाएंगे
विज्ञापन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आईटीडीए को ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा। नागरिक केंद्रित सेवाओं को अपुणी सरकार पोर्टल से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए मुहैया कराने के लिए सिल्वर मेडल दिया गया है। आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि मंत्रालय के पास इस अवार्ड के लिए देशभर 800 आवेदन आए थे।
बताया, इसके बाद तीन स्तर पर प्रस्तुतीकरण हुआ। इनमें से 16 का चयन नेशनल ई-गवर्नेंस अवार्ड के लिए हुआ है, जिनमें आईटीडीए भी एक है। अवार्ड लेने के बाद निदेशक खंडेलवाल ने पूरी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जताते हुए कहा कि अपुणी सरकार ई-पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना हम सभी के लिए सम्मान की बात है, इससे ई गवर्नेंस के क्षेत्र में की जा रही पहल को और गति मिलेगी।