फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand anil chandra punetha become andhra pradesh chief secretary

उत्तराखंड के अनिल पुनेठा बने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव, इसलिए हैं चंद्रबाबू नायडू की पहली पसंद 

Mon, 01 Oct 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट/ चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोहाघाट/ चंपावत Updated Mon, 01 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand anil chandra punetha become andhra pradesh chief secretary
anil chandra punetha

लोहाघाट के अनिल चंद्र पुनेठा अब आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव बन गए हैं।

विज्ञापन


वे काबिलियत, काम के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के चलते चंद्रबाबू नायडू की पहली पसंद बने। 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे पुनेठा ने सातवीं तक की पढ़ाई शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जीआईसी से की।  

सहायक आयुक्त पद पर रहे स्वर्गीय गणेश दत्त पुनेठा और मुन्नी पुनेठा के इस आईएएस अफसर बेटे की पढ़ाई सातवीं के बाद शहर से बाहर ही हुई। हाईस्कूल मुजफ्फरनगर, इंटर हरिद्वार, स्नातक और पीजी दिल्ली विश्वविद्यालय से करने के बाद उन्होंने एलएलएम की शिक्षा ली।

विज्ञापन

अभी करीब डेढ़ साल की सेवा बाकी

इसके बाद उन्होंने देश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी हासिल की और आईएएस बने। आंध्र प्रदेश कैडर मिला।  

अनिल पुनेठा के चाचा प्रकाश चंद्र पुनेठा ने बताया कि अभी उनकी करीब डेढ़ साल की सेवा बाकी है। उनकी दो बेटियां हैं। वे अक्सर हर साल नवरात्र में अपने घर लोहाघाट आया करते हैं।

अनिल के पिता का करीब आठ माह पूर्व ही निधन हुआ। अनिल के भाई रमेश चंद्र पुनेठा सिंकदराबाद में रेल विभाग में निदेशक हैं। भुवन चंद्र राय और कृष्णानंद जोशी अपने बचपन के दोस्त की इस कामयाबी से गदगद हैं। कहते हैं कि प्रखर बुद्धि के अनिल का ज्यादातर वक्त किताबों के साथ बीतता था। 

आईएएस बनने के बाद ये रहे अहम पड़ाव 

- शुरुआत कड़प्पा जिले के राजामपेट में उप जिला मजिस्ट्रेट। 
- श्रीकाकुलम के जिला मजिस्ट्रेट।  
- स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज के प्रमुख सचिव।  
- मुख्य सचिव बनने से पहले भूमि प्रशासनिक प्रमुख।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed