फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand and UP transport Agreement will sign on 29th october

उत्तराखंड-यूपी के बीच 29 को होगा परिवहन करार, त्रिवेंद्र-योगी की मौजूदगी में लगेगी अंतिम मुहर

Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand and UP transport Agreement will sign on 29th october
trivendra, yogi - फोटो : file photo

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच परिवहन करार पर 29 अक्तूबर को अंतिम मुहर लग जाएगी। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में बसों के संचालन के समझौता ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर होंगे।

विज्ञापन


अभी दोनों प्रदेशों के परिवहन निगमों की बसों का संचालन बगैर किसी नीति निर्धारण के हो रहा है। प्रारंभिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों प्रदेशों ने एक-दूसरे को चिन्हित मार्गों को लेकर मसौदा भेजा था, जिन्हें आपत्तियों के निस्तारण के बाद परस्पर स्वीकृतियां दी जा चुकी हैं। अब एमओयू पर अंतिम मुहर लग जाने के बाद दोनों प्रदेश अपने स्तर पर अधिसूचना जारी करेंगे। अंतिम करार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में होगा। 
विज्ञापन


दोनों प्रदेशों के बीच परिवहन करार को लेकर एक दर्जन बार कोशिश हो चुकी है। लेकिन कामयाबी मौजूदा सरकार में मिली। दोनों प्रदेशों में भाजपा शासित सरकारों ने परस्पर सहमति बनाई और आरंभिक करार पर हस्ताक्षर हो गए थे। अब करीब 10 माह बाद अब 29 अक्तूबर को लखनऊ में अंतिम करार पर हस्ताक्षर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के बाद इन राज्यों से होगा करार

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मसौदे के मुताबिक, अधिसूचना जारी होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रतिदिन करीब दो लाख 40 हजार किलोमीटर चलेंगी। इसी तरह उत्तरप्रदेश की बसें उत्तराखंड की सीमा में प्रतिदिन करीब एक लाख 12 हजार किलोमीटर चलेंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों जगह दोनों राज्यों की बसों की समय सारिणी भी उपलब्ध कराई जाएगी। हिमाचल और उत्तरप्रदेश से परिवहन करार के बाद प्रदेश सरकार चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से करार करेगी। इसकी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। 

दोनों प्रदेशों के बीच परिवहन निगम की बसों के संचालन को लेकर प्रारंभिक करार होने के बाद ड्राफ्ट और उस पर आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की गई। अब 29 अक्तूबर को लखनऊ में अंतिम करार होगा और इसके बाद दोनों प्रदेशों में करार के अनुसार बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे दोनों राज्यों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

-शैलेश बगौली, सचिव, परिवहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed