फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Amendment proposal of 10% horizontal reservation to state agitators will come in assembly session

Uttarakhand: विधानसभा सत्र में आएगा राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण का संशोधन प्रस्ताव

Fri, 09 Jun 2023 12:49 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jun 2023 12:49 AM IST
सार

प्रदेश के 10 हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारियों को लंबे समय से नौकरियों में आरक्षण की बहाली का इंतजार है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Amendment proposal of 10% horizontal reservation to state agitators will come in assembly session
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण संशोधन प्रस्ताव आगामी विधानसभा सत्र में आएगा। कार्मिक विभाग के सचिव शैलेश बगौली के मुताबिक विधानसभा से पास होने के बाद संशोधन विधेयक प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राजभवन भेजा जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के 10 हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारियों को लंबे समय से नौकरियों में आरक्षण की बहाली का इंतजार है। सरकार की ओर इस पर विचार के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन किया गया था। मंत्रिमंडलीय उप समिति ने आरक्षण बहाली का निर्णय लेते हुए सरकार से इसकी सिफारिश की थी।
विज्ञापन


Roorkee: गणेशपुर में हथियारबंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लाखों की लूट, कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट में मंत्रिमंडलीय उप समिति की सिफारिश को मंजूरी दी गई, लेकिन आरक्षण बहाली को लेकर वैधानिक पेच फंसने की वजह से आरक्षण बहाल नहीं हो पाया है। इस बीच राज्य आंदोलनकारियों का धैर्य जवाब दे गया, जो कि आरक्षण बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक में धरने पर हैं।

यह है मामला
प्रदेश की पूर्ववर्ती एनडी तिवारी सरकार ने वर्ष 2004 में राज्य आंदोलनकारियों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का शासनादेश जारी किया था। आंदोलनकारियों को विशेष श्रेणी मानते हुए यह शासनादेश हुआ था। सैकड़ों आंदोलनकारियों को इसका लाभ मिला, लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इस शासनादेश को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed