{"_id":"5ec12c1bb335334ea4582da2","slug":"uttarakhand-amendment-may-do-in-char-dham-devasthanam-board-act-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जल्द ही देवस्थानम बोर्ड एक्ट में हो सकता है संशोधन, 22 को सीएम आवास में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जल्द ही देवस्थानम बोर्ड एक्ट में हो सकता है संशोधन, 22 को सीएम आवास में होगी बैठक
Sun, 17 May 2020 06:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 17 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा संचालन व प्रबंधन हेतु बने उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। हक-हकूकधारियों, पुजारियों और न्यासियों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग पर देवस्थानम बोर्ड के एक्ट में संशोधन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
22 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास के सभागार में देवस्थानम बोर्ड की पहली बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई फैसले लिए जाएंगे। बोर्ड के अधीन हुए बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित 51 अधीनस्थ मंदिरों की संपत्ति, निधि, बहुमूल्य वस्तुओं को अपने प्रबंधन में लेने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अधिकृत करना और मंदिरों को अधिग्रहित करने में जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
बैठक के एजेंडे में हक-हकूकधारियों, पुजारियों और न्यासियों के हितों को सुरक्षित रखने और अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्ववत शर्तानुसार ही बोर्ड के अधीन लिए जाने को भी शामिल किया गया है। पारिश्रमिक, वेतन व व्यय के लिए चारधाम निधि का गठन भी किया जाएगा। बदरी-केदार मंदिर समिति में आवश्यकतानुसार सेवारत लगभग 400 अस्थाई कर्मचारियों को भी इस बैठक से काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि बोर्ड की यह अहम बैठक होगी। चारधाम से जुड़े हक-हकूकधारियों, पुजारियों व कर्मचारियों के हकों को सुरक्षित रखा जाएगा। बोर्ड के विधिवत संचालन के लिए कई निर्णय लिए जाएंगे। मंदिरों की आय और प्रबंधन पर भी मंथन किया जाएगा।