{"_id":"5e4153ed8ebc3ee5c848acb1","slug":"uttarakhand-almora-ceo-suspended-attached-to-education-directorate-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के सीईओ जगमोहन सोनी निलंबित, शिक्षा निदेशालय में अटैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के सीईओ जगमोहन सोनी निलंबित, शिक्षा निदेशालय में अटैच
Mon, 10 Feb 2020 06:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
जगमोहन सोनी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते पकड़े गए अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को शासन ने निलंबित कर दिया। शिक्षा सचिव ने निलंबन आदेश जारी करते हुए उन्हें अभिरक्षा में रहने की तिथि से निलंबित किया है। निलंबन की अवधि के दौरान वह माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में अटैच रहेंगे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस टीम ने पांच फरवरी को उनके कार्यालय से एक सहायक अध्यापक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके बाद मामले की रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही के लिए शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से उनके निलंबन का आदेश जारी हो गया। जिसमें कहा गया है कि निलंबन की अवधि के दौरान सोनी को जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। जीवन निर्वहन भत्ते के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन