फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand all private doctor on strike.

उत्तराखंड में मंगलवार नहीं खुलेंगे निजी अस्पताल

Tue, 22 Dec 2015 10:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Dec 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand all private doctor on strike.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में डॉक्टर के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में आईएमए ने राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की है।

विज्ञापन


आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि एन सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के आश्वासन के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके विरोध में मंगलवार को प्रदेश के सभी प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी और ओपीडी बंद रहेगी।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व हल्द्वानी के सेंट्रल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर पर हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर का उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही आईएमए से जुड़े डॉक्टर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवि एन सिंघल ने बताया कि वह मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी कई दौर की वार्ता कर चुके हैं, लेकिन अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई, जिसमें आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।


उन्होंने बताया कि सरकार के इस ढुलमुल रवैये के खिलाफ आईएमए से संबद्ध सभी डॉक्टर मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं और ओपीडी ठप रहेगी। केवल भर्ती मरीजों का ही उपचार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पीएमएचएस ने भी इस मामले में सहयोग का आश्वासन दिया है। पीएमएचएस के प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेश नपल्चयाल ने बताया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी ना होने पर प्राइवेट के साथ ही सरकारी सेवाओं के डॉक्टर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed