फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand all family will get 5 lakh rupee free treatment

उत्तराखंड: सभी परिवारों के लिए पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का रास्ता हुआ साफ

Tue, 28 Aug 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Aug 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand all family will get 5 lakh rupee free treatment
hospital

केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत के तहत प्रदेश में चिह्नित 5.37 लाख परिवारों के अलावा अब राज्य के सभी परिवारों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान उत्तराखंड योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयुष्मान उत्तराखंड से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसे ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ के नाम से लागू करने पर मुहर लगा दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को कैबिनेट में लिए गए निर्णय के मुताबिक आयुष्मान भारत के तहत चिह्नित 5.37 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये प्रति परिवार, प्रति वर्ष के अनुसार नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा। चयनित परिवारों को इसका लाभ स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों के जरिये मिलेगा। निर्णय के मुताबिक राज्य में दो लाख 60 हजार सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियाें, कर्मचारियों और उनके आश्रितों को योजना के तहत असीमित बीमा कवर होगा। योजना में शामिल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियोें को निर्धारित वार्षिक अंशदान का भुगतान करना होगा। इस अंशदान को ट्रेजरी के माध्यम से मासिक वेतन से काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर में भी मिलेगी जांच की सुविधा 

uttarakhand all family will get 5 lakh rupee free treatment
doctor - फोटो : amar ujala

‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ के तहत राज्य के सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके आश्रितों को उपचार के लिए निर्धारित जांच के लिए निजी क्षेत्र की पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों को भी सूचीबद्ध किया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को भर्ती होने पर चिकित्सालयों में अलग-अलग श्रेणी की बेड की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुविधा श्रेणी के अनुसार निर्धारित की जाएगी। राज्य के बाहर के निजी बड़े अस्पतालों द्वारा किए गए उपचार का भुगतान सीजीएचएस (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) की ओर से निर्धारित दरों के अनुसार किया जाएगा।

सार्वभौमिक योजना के तौर पर किया लागू
कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि ‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ को सार्वभौमिक योजना के तौर पर लागू किया जाएगा। राज्य में विभिन्न इलाकाें में रहने वाले ऐसे लोग जो किसी अन्य राजकीय स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित नहीं है उनको भी पांच लाख रुपये प्रति परिवार के अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

1350 बीमारियों का होगा इलाज
‘अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना’ के तहत 1350 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। इनमें हृदय रोग, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, हड्डी रोग, जच्चा-बच्चा, ट्रामा,  न्यूरोलॉजी, मानसिक रोग, कैंसर, नवजात एवं बाल रोग, गुर्दा रोग जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा। शर्त यह है कि योजना का लाभ लेने के लिए मरीज को अस्पताल में भर्ती होेना जरूरी होगा। भर्ती होने से तीन दिन पहले की जांच के लिए किए गए भुगतान भी योजना के तहत देय होगा।

पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान

uttarakhand all family will get 5 lakh rupee free treatment
money

योजना को लोकप्रिय एवं सरल बनाने के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित अस्पतालों को निर्धारित पैकेज दर पर 10 फीसदी अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त राज्य में स्थित उच्च एवं विशेषज्ञ सुविधायुक्त (एनएबीएच) अस्पतालों के लिए भी पैकेज दर में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया है।

अधिकारियों के वेतन से होगी 400 रुपये प्रतिमाह की कटौती
कैबिनेट में लिए गए निर्णय के मुताबिक राज्य के प्रथम श्रेणी के अधिकारियों के वेतन से 400 रुपये, द्वितीय श्रेणी अधिकारियाें से 300, तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से 200 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन से 100 रुपये प्रतिमाह की कटौती होगी। जबकि आमजन को इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। उसे केवल अपना और अपने परिवार के सदस्यों के नाम का पंजीकरण कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed