Uttarakhand: मोबाइल पर कहासुनी के बाद हवाई फायरिंग, आसपास खलबली मचने से मौके पर पहुंची पुलिस
दो लोगों ने एक ग्रामीण के घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी, जिससे लोग दहशत में आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झबरेड़ी गांव में दो पक्षों में मोबाइल पर कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग होने से गांव में खलबली मच गई। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि गांव के ही निवासी अन्नू और अक्षय कुमार से शुक्रवार को उनकी मोबाइल पर बात करते हुए कहासुनी हो गई थी।
दोनों ने मोबाइल पर गाली-गलौज की। इतना ही नहीं दोनों लोग घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों ने हवाई फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार और ग्रामीणों में दहशत बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।