फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023 bharti rally will start from 26 November in Kotdwar More Update in Hindi

Agniveer Recruitment: कोटद्वार में 26 नवंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, पढ़ें रैली का पूरा शेड्यूल

Thu, 19 Oct 2023 10:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023: कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Agniveer Recruitment 2023 bharti rally will start from 26 November in Kotdwar More Update in Hindi
सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में भर्ती से संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सेना के भर्ती अधिकारी परितोष मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों को भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को उचित व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। बताया कि कोटद्वार में सात जिलों की 61 तहसीलों के अग्निवीरों की भर्ती होगी। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल माह में हो चुकी है।

विज्ञापन


कोटद्वार तहसील सभागार में आयोजित बैठक में लैंसडौन सेना भर्ती अधिकारी कर्नल परितोष मिश्रा ने कहा कि कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रदेश की दूसरी अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाना है। पहले यह भर्ती सितंबर में होनी थी, लेकिन भारी बरसात व आपदा के दृष्टिगत इसे स्थगित करना पड़ा। कहा कि भर्ती रैली के सफलतापूर्वक संचालन के लिए सिविल विभागों की भूमिका अहम रहेगी।
विज्ञापन


काम की खबर: फिर अटक गई योजना...अभी नहीं लगेंगे आपके घरों पर बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर, टेंडर निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सात जिलों के 61 तहसीलों के युवाओं की भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में इंट्री प्वाइंट बनाया जाएगा। कैंप के बाहर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस प्रशासन की होगी, जबकि कैंप के भीतर की सभी व्यवस्थाएं आर्मी के जवान संभालेंगे। उन्होंने दौड़ का ट्रैक बनाने, भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए चिकित्सा, खाने, ठहरने, यातायात आदि की उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया।

बैठक के बाद कर्नल परितोष मिश्रा के नेतृत्व में एसडीएम समेत सभी अधिकारी कौड़िया कैंप पहुंचे। उन्होंने भर्ती स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भर्ती के लिए व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ विभव सैनी, गबर सिंह कैंप के सूबेदार मेजर अशोक कुमार, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसे होगा भर्ती रैली का आयोजन

  • 26 नवंबर को पहले दिन चमोली के 115, देहरादून के 126, हरिद्वार के 62, पौड़ी के 246, रुद्रप्रयाग के 61, टिहरी के 75 और उत्तरकाशी के 29 युवा, कुल 714 युवा भर्ती रैली में शामिल होंगे।
  • 27 नवंबर को चमोली जनपद के 353, हरिद्वार के 228, रुद्रप्रयाग के 251, टिहरी के 290, उत्तरकाशी के 197 युवा, कुल 1319 युवा प्रतिभाग करेंगे।
  • 28 नवंबर को देहरादून के 568 व पौड़ी जिले के 719 युवा, कुल 1287 युवा रैली में प्रतिभाग करेंगे।
  • 29 व 30 नवंबर को छूटे हुए अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र, मेडिकल, फिजिकल आदि की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed