फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : After the celebration of the son birthday party, happiness changed in mourning

उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन का जश्न मनाने के बाद खुशियां बदली मातम में, मेहमानों को छोड़ने जा रहे पिता समेत दो की मौत

Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटी (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटी (चंपावत) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 08:36 PM IST
सार

बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन
Uttarakhand : After the celebration of the son birthday party, happiness changed in mourning
चंपावत में दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद मेहमानों को छोड़कर लौट रहे पिता समेत दो ग्रामीणों की हादसे में मौत हो गई। कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की यह दु:खद घटना बुधवार रात पाटी के रैंगलबैंड के पास हुई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी आठ घंटे बाद मिल सकी।

विज्ञापन

 

ग्राम नरियालटाक ढरोज निवासी डूंगर सिंह के बेटे का जन्मदिन बुधवार को था। जन्मदिन मनाने के बाद रात में डूंगर सिंह मेहमानों को छोड़ने के लिए कार से मूलाकोट गए थे। वहां से लौटते समय रात 10 बजे बाद रैंगलबैंड से एक किमी दूर देवीधुरा की तरफ कार 80 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

विज्ञापन

 

हादसे में डूंगर सिंह (30) पुत्र गणेश सिंह और वहीं के होशियार सिंह (26) पुत्र महा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रकाश सिंह पुत्र गणेश सिंह और मदन सिंह पुत्र खुशाल सिंह घायल हो गए। रातभर बेहोश रहे घायल प्रकाश सिंह ने होश आने पर बृहस्पतिवार सुबह फोन कर घटना की सूचना पत्नी को दी। तभी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थानाध्यक्ष सुधाकर जोशी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हल्द्वानी के सुशील तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह पता नहीं चल सकी लेकिन स्थानीय लोगों ने घना कोहरा होने से दुर्घटना की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। 



फरवरी के पहले नौ दिन में दूसरी दुर्घटना 
चंपावत जिले में 14 माह में यह 15वां बड़ा हादसा है। इस साल फरवरी में यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले एक फरवरी की रात लोहाघाट के बलाई मोटर मार्ग पर एक पिकअप खाई में गिर गई थी। इसमें चालक की मौत हो गई थी। वैसे 2021 में 13 सड़क दुर्घटनाओं में 11 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 17 लोग घायल भी हो चुके हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed