फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand : After relaxation in night curfew large number of tourist started arriving

Uttarakhand : नाइट कर्फ्यू में छूूट मिलते ही बड़ी संख्या में पहुंचने लगे पर्यटक, होटल और कैंपों की बुकिंग शुरू

Fri, 18 Feb 2022 01:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 01:09 PM IST
सार

पर्यटकों ने अपने होटल और कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग भी रद्द करनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब नाइट कर्फ्यू में छूट मिलने से योगनगरी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश आदि प्रांतों के पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand : After relaxation in night curfew large number of tourist started arriving
tourist, rishikesh - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

नाइट कर्फ्यू में छूट मिलते ही योगनगरी में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ गई है। स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और तपोवन के गंगा घाट और तट पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहे हैं। लक्ष्मणझूला, रामझूला और जानकीपुल पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। क्षेत्र में अचानक पर्यटकों की भीड़ बढ़ते देख स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में नाइट कर्फ्यू के चलते योगनगरी में पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट आनी शुरू हो गई थी। प्रदेश की सीमाओं पर जगह-जगह कोविड की चेकिंग से पर्यटक यहां से दूरी बना रहे थे। तब पर्यटक योगनगरी की बजाय हिमाचल, धर्मशाला, कुल्लू मनाली आदि पर्यटक स्थलों की ओर रुख कर रहे थे। इस दौरान स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या न के बराबर हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एम्स ऋषिकेश में नियुक्त कर दिए राजस्थान के 600 लोग, संदेह के घेरे में नर्सिंग संवर्ग भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों ने अपने होटल और कैंपों की ऑनलाइन बुकिंग भी रद्द करनी शुरू कर दी थी, लेकिन अब नाइट कर्फ्यू में छूट मिलने से योगनगरी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश आदि प्रांतों के पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। हेंवलघाटी क्षेत्र में गरुड़चट्टी, फूलचट्टी, रत्तापानी, बैरागढ़, मोहनचट्टी, घट्टूगाड़, बिजनी, नैल, क्यार्की, तपोवन और शिवपुरी क्षेत्र में संचालित बीच कैंप पर्यटकों से पैक हो गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक पर्यटक गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग, क्याकिंग, बंजिंग और जंपिंग आदि साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। 

विदेशी मेहमानों से लौटेगी तीर्थनगरी की रौनक

लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन के 60 फीसदी व्यापारी विदेशी मेहमानों पर निर्भर हैं। कोरोनाकाल से विदेशी पर्यटकों की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। स्थानीय व्यापारी मनोज डोबरियाल, अंकित गुप्ता और प्रेम प्रजापति ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के आने से क्षेत्र का व्यापार बढ़ता है। विदेशी यहां योग, ध्यान और पंचकर्मा आदि का प्रशिक्षण लेने के लिए आते थे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed