फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Rajasthan People appointed in Rishikesh AIIMS, 600 Nursing cadre recruitment under suspicion

Uttarakhand: एम्स ऋषिकेश में नियुक्त कर दिए राजस्थान के 600 लोग, संदेह के घेरे में नर्सिंग संवर्ग भर्ती

Fri, 18 Feb 2022 12:42 PM IST
रेनू सकलानी जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश
जितेंद्र जोशी, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 18 Feb 2022 12:42 PM IST
सार

एम्स ऋषिकेश में पहले इतने बड़े पैमाने पर एक ही राज्य से अभ्यर्थियों का चयन नहीं किया गया। हद तो तब हो गई, जब राजस्थान के एक ही परिवार के छह लोगों का नर्सिंग पदों पर चयन हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand: Rajasthan People appointed in Rishikesh AIIMS, 600 Nursing cadre recruitment under suspicion
aiims rishikesh - फोटो : amar ujala

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में एम्स में नर्सिंग संवर्ग के पदों पर एक ही राज्य के 600 अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई। यही नहीं, एक ही परिवार के छह लोगों को भी नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग में 800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई
सीबीआई के छापा मारने के बाद एम्स ऋषिकेश लगातार सुखियों में बना हुआ है। स्थायी कर्मचारियों की भर्ती को लेकर एक नया मामला सामने आया है। एम्स में 2018 से 2020 के बीच नर्सिंग संवर्ग में 800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। हैरानी की बात है कि 800 में से 600 पदों पर राजस्थान के अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


इतने बड़े पैमाने पर एक ही राज्य से कर्मचारियों की नियुक्ति से भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में है। हद तो तब हो गई, जब राजस्थान के एक ही परिवार के छह लोगों का नर्सिंग पदों पर चयन हो गया। मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को शिकायत दी गई है। सीबीआई टीम स्थायी नियुक्तियों के साथ उपकरणों की खरीद की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युद्ध की आशंका से यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्र चिंतित, तनाव की स्थिति देख लौटने की कर रहे तैयारी


नर्सिंग काउंसिल में नहीं कराया पंजीकरण
नर्सिंग कर्मचारियों के लिए संबंधित राज्य की नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। सूत्रों के अनुसार नियुक्ति के बाद भी कई अभ्यर्थियों ने अब तक उत्तराखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण नहीं कराया है, जबकि वे एम्स में कार्य कर रहे हैं। 

एम्स में नर्सिंग संवर्ग के पदों पर नियमानुसार भर्ती की गई है। भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का ही चयन किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों की स्थिति में राज्य कोई विषय नहीं है। एक परिवार से छह लोगों के चयन का मामला संज्ञान में नहीं है। राज्य काउंसिल में पंजीकरण न कराने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। 
-हरीश मोहन थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed