फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News Pickup vehicle falls into ditch in Kotdwar Three People Died

Accident: पाैड़ी के बीरोंखाल में हादसा...पिकअप वाहन खाई में गिरने से तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

Tue, 22 Oct 2024 04:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Oct 2024 04:00 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Pickup vehicle falls into ditch in Kotdwar Three People Died
हादसे में घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
विज्ञापन


Uttarakhand: जिला पंचायत पौड़ी में सेवारत तदर्थ कनिष्ठ अभियंता निलंबित, वित्तीय अनियमितताओं समेत लगे कई आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है। 

 मृतकों के नाम

- आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम  क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
- मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी  किंगोडीखाल धूमाकोट। 
- अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

ये हुए घायल

- सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
- अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
- आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
- आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed