फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Gangotri Accident: Bus Carrying 35 Pilgrims Fell Into Ditch On Gangotri Highway News in Hindi

Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी 35 यात्रियों को लेकर जा रही बस, सात की मौत, 28 घायल

Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Aug 2023 05:07 PM IST
सार

Uttarakhand Road Accident : बस 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Gangotri Accident: Bus Carrying 35 Pilgrims Fell Into Ditch On Gangotri Highway News in Hindi
गंगोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास यात्रियों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं,  28 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी मे भर्ती कराया गया। इसमें से सात गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स ऋषिकेश और दून अस्पताल देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


Uttarakhand: हेंवल घाटी के रिजॉर्ट और कैंपों में बुकिंग बंद, पसरा सन्नाटा, पांच पर्यटकों की मौत के बाद लगी रोक
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस संख्या(uk 07 8585) 35 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पर थाना मनेरी पुलिस, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुछ देर में डीएम अभिषेक रूहेला और एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 28 घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घायल के वाहन में फंसे होने के कारण उसे निकालने में थोड़ा वक्त लागा। कुछ देर बाद उसे भी निकाल लिया गया। हादसे में घायलों को 108 सेवा व एंबुलेंस के जरिये नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बस में तीर्थयात्री व ड्राइवर व हेल्पर सहित कुल 35 लोग सवार थे। सात के शव बरामद किए जा चुके हैं।

हादसे में इनकी गई जान

1. मीना बेन उपाध्याय(51)
2. गणपतराम मेहता,(61)
3. दक्षा मेहता(57) 
4. राजेश मैर(40) 
5. अनिरूद्ध जोशी(35)
6. गिगा बाई भमर(40) 
7. करनजीत भाटी(29) 

Uttarakhand Gangotri Accident: Bus Carrying 35 Pilgrims Fell Into Ditch On Gangotri Highway News in Hindi

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एसडीएम भटवाड़ी को जांच अधिकारी बनाया गया है। वहीं,  सात बिंदुओं की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री हादसे पर शोक जताया। वहीं, उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। 

हादसे पर राज्यपाल ने जताया शोक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तरकाशी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति शोक जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

गंगोत्री हाईवे पर पहले भी हुई हैं कई दुर्घटनाएं

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में पहले भी बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। 1995 में हुए बस हादसे में 70 और 2017 में हुए बस हादसे में 30 लोगों की जिंदगी लील ली थी। जिले में डबराणी, गंगनानी और नालूपानी का हादसे की दृष्टि से काला इतिहास रहा है।

1. 20 सितंबर 1995 को गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में हुए बस हादसे में 70 लोगों की जान गई थी।
2. 9 जून 2003 को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में कार हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी।
3. 9 जुलाई 2006 को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में बस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी।
4. 21 जुलाई 2008 को गंगोत्री हाईवे पर सुक्की में बस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।
5. 10 दिसंबर 2009 को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में मैक्स हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी।
6. 9 जून 2010 को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी में कार हादसे में पांच लोगों की मौत हुई थी।
7. 1 अगस्त 2010 को गंगोत्री हाईवे पर डबराणी में ट्रक हादसे में 27 लोगों की मौत हुई थी।
8. 21 मई 2017 को गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी में बस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई थी।
9. 7 जून 2022 को यमुनोत्री हाईवे पर डाम्टा में बस हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed