फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident News: Bolero Fell into ditch in Rudraprayag, One youth killed, four injured

उत्तराखंड: ऊखीमठ से बेडूला जा रही बोलेरो खाई में गिरी, एक युवक की मौत, चार घायल

Tue, 23 Feb 2021 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Bolero Fell into ditch in Rudraprayag, One youth killed, four injured
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में मनसूना-राऊंलेंक-बेडूला मोटर मार्ग पर बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे के बाद से बेडूला गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन


मंगलवार शाम लगभग साढ़े 4.30 बजे ऊखीमठ से बेडूला गांव के लिए पांच लोग बोलेरो में सवार हुए थे, लेकिन राऊंलेंक से कुछ ही दूरी पर वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में संदीप सिंह (29) स्व. प्रबल सिंह, निवासी गांव बेडूला की मौके पर ही मौत हो गई।  संदीप के घर में उसकी बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। वह ऊखीमठ से सामान लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं दुर्घटना में धनवीर (28) पुत्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह (30) पुत्र इंद्र सिंह, प्रेम सिंह पुत्र (30) राम सिंह, निवासी गांव बेडूला और चालक प्रबल सिंह (37) पुत्र राम सिंह, निवासी जग्गी-बग्वान घायल हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष मुकेश थलेड़ी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत व राजस्व उप निरीक्षक दीवाकर डिमरी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर सड़क में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ऊखीमठ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा. रेणु शाह ने बताया कि घायलों के सिर, पैर व पीठ पर चोट लगी है, जिसे देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। वहीं, थानाध्यक्ष थलेड़ी ने बताया कि मृतक का  शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा जाएगा। घटना के बाद से मृतक के घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed