{"_id":"6821fc60cdce33ee9904588e","slug":"uttarakhand-accident-news-bike-rider-from-up-died-after-being-hit-by-water-tanker-in-srinagar-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Accident: पानी के टैंकर की चपेट में आने से यूपी के बाइक सवार की मौत, रुद्रप्रयाग जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Accident: पानी के टैंकर की चपेट में आने से यूपी के बाइक सवार की मौत, रुद्रप्रयाग जाते समय हुआ हादसा
Mon, 12 May 2025 07:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 May 2025 07:26 PM IST
सार
एक बाइक सवार रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह पुल के पास से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तराखंड के कीर्तिनगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जुयालगढ़ में देर शाम एक बाइक सवार पानी के टैंकर की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा के समीप चोपड़ियों जुयालगढ़ के पास एक बाइक सवार रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
Badrinath Dham: यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर ने खोया नियंत्रण, बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन
इसी दौरान वह पुल के पास से गुजर रहे पानी के टैंकर की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेलवे की एंबुलेंस से बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमित तोमर(45) पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम लोहटा बागपत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। टैंकर चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।