फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident in Kirti Nagar Car went out of control and fell into a ditch Many death Possibilities

Uttarakhand Accident: कीर्तिनगर में हादसा...कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चार लोगों की मौके पर मौत

Mon, 26 May 2025 09:50 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 May 2025 09:50 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident in Kirti Nagar Car went out of control and fell into a ditch Many death Possibilities
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तराखंड में श्रीनगर के कीर्तिनगर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस दौरान चाल लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर शाम बढ़ियारगढ़ मालगढी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दुर्घनाग्रस्त लोगों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चकराता के टाइगर फॉल में हादसा: झरने के साथ गिरा पेड़, चपेट में आने से पर्यटक समेत दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना में दर्शन सिंह(68) पुत्र हरि सिंह, धर्म सिंह असवाल(65) पुत्र पीतांबर असवाल, करण सिंह पंवार(65) पुत्र राम सिंह, राजेंद्र सिंह(65) पुत्र जीत सिंह सभी निवासी ग्राम दिगोली मालगढी पट्टी बड़ियारगढ़ तहसील कीर्तिनगर की जान चली गई। तहसीलदार कीर्तिनगर प्रदीप कंडारी ने बताया कि दुर्घटना गांव के ही पास हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed