फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, 11 people died

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चंपावत में हुई वाहन दुर्घटना में प्रशासन ने जारी की 14 मृतकों की सूची, दो घायलों का चल रहा उपचार

Tue, 22 Feb 2022 04:48 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Feb 2022 04:48 PM IST
सार

कुमाऊं डीआईजी  नीलेश आनंद भरणे ने बताया सुखीडांग रीठा साहिब रोड के पास वाहन के खाई में गिरने से 14 लोगों की मृत्यु हो गई और दो घायलों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Accident in champawat, vehicle returning from the procession fell into the ditch, 11 people died
उत्तराखंड में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार देर रात को एक बड़ी अनहोनी हो गई है। चंपावत जिले के डांडा क्षेत्र में सोमवार रात बरात से लौट रहा एक वाहन खाई में गिरा, जिसमें 14 बरातियों की मौत होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने के रेस्क्यू अभियान चलाया। शाम 4.20 बजे तक सभी शवों को खाई  से निकाल लिया गया। गंभीर घायल दो लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर वाहन दुर्घटना में 16 में से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।  वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के लगभग वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने सभी गए थे। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखीढांग-डांडा-मीनार सड़क पर हुई दुर्घटना के 14 मृतक

नाम पिता का नाम उम्र  निवासी
लक्ष्मण सिंह ध्यान सिंह 61 ककनई
केदार सिंह फतेह सिंह 62 ककनई
ईश्वर सिंह गणेश सिंह 40 ककनई
हयात सिंह दीवान सिंह 48 ककनई
पुनी देवी नारायण सिंह 37 हल्द्वानी
भगवती देवी होशियार सिंह 55 ककनई
पुष्पा देवी शेर सिंह 45 ककनई
बसंती देवी नारायण दत्त भट्ट 50 चंपावत
श्यामलाल धनीराम 35 डांडा
विजय लाल ईश्वरी राम 48 डांडा
हीरा सिंह उमेश सिंह 15 डांडा
देवांशी बसंती देवी 04 चंपावत
नीलावती कुंवर सिंह 58 चोरगलिया

घायलों की सूची -
- वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी 
- त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।

जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने बताया कि रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ, प्रशासन एवं स्थानीय नागरिकों की सहायता से 14 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। दो घायलों को चिकित्सा उपचार हेतु टनकपुर अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर, पोलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पींचा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ टनकपुर, तहसीलदार पिंकी आर्य डीडीएमओ मनोज पांडे आदि  मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed