'आप' में भूचाल, नौटियाल समेत 10 नेताओं ने छोड़ी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व अध्यक्ष अनूप नौटियाल के अलावा नौ पूर्व पदाधिकारियों और कई कार्यकर्ताओं ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही हमारा उत्तराखंड जनमंच (हम) राजनीतिक मंच के गठन की घोषणा भी की है।
इस संबंध में बृहस्तपतिवार को आम आदमी पार्टी के इन नेताओं ने देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। प्रेस क्लब में दोपहर एक बजे आयोजित हुए इस प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा दिया। प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा के बाद अनूप नौटियाल ने कहा कि वे सरकार और तमाम विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को सामने लाते रहे हैं।
पार्टी शीर्ष नेतृत्व में बैठे कुछ लोगों की मिलीभगत के चलते स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस, भाजपा से मुक्ति चाहती है और ‘आप’को एक विकल्प के रूप में देख रही थी।
सबने कहा केजरीवाल का साथ देकर गलती की
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में चुनाव लड़ने से इनकार करने से जनता में निराशा का भाव पैदा हुआ है। नौटियाल ने कहा कि इसका संदेश यह गया कि ‘आप’ प्रदेश में भाजपा कांग्रेस की खिलाफत नहीं करना चाहती।
इसलिए ‘आप’ से इस्तीफा देकर नए मंच ‘हम’ का गठन किया गया है। मंच के अध्यक्ष रणबीर चौधरी और संरक्षक अनूप नौटियाल होंगे।
इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रणवीर चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता कमल देवराड़ी, जिलाध्यक्ष ओंकार भाटिया, सचिव समीर मुंडेपि, अब्दुल रहमान, भाष्कर चुग, गणेश काला, मनोज चौधरी, सुनीता सिंह शामिल हैं।