फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 94 crore rupees gift to urban bodies and 42 crore gift to corporations

उत्तराखंड: शहरी निकायों को 94 करोड़ और निगमों को 42 करोड़ का तोहफा

Tue, 07 Jan 2020 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Jan 2020 09:36 AM IST
सार

  • वित्त विभाग ने 14वें वित्त आयोग की संस्तुति के तहत 2019-20 की दूसरी किस्त जारी की

विज्ञापन
Uttarakhand: 94 crore rupees gift to urban bodies and 42 crore gift to corporations
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

वित्त विभाग ने शहरी निकायों को करीब 94 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसी तरह आठ नगर निगमों को भी शासन ने करीब 42 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि का उपयोग निकाय और निगम अपने-अपने क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कर पाएंगे।

विज्ञापन


सचिव वित्त सौजन्या के मुताबिक 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत शहरी निकायों को 94.6318 करोड़ रुपये की वर्ष 2019-20 की दूसरी किस्त जारी की गई है। इस धनराशि का उपयोग शहरी निकाय नागरिक सुविधाओं के विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान, शमशान घाटों के रखरखाव, जल आपूर्ति, सीवरेज आदि की व्यवस्था के लिए ही कर पाएंगे।
विज्ञापन


शहरी विकास निदेशालय से कहा गया है कि वह 15 दिन के अंदर इस धनराशि को शहरी निकायों को हस्तांतरित करे। इसके साथ ही प्रदेश के आठ नगर निगमों को भी 42.8250 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसमें देहरादून नगर निगम को 14.2581, ऋषिकेश को 3.8656, हरिद्वार को 4.9897, रुड़की को 5.3468, हल्द्वानी को 4.5504, काशीपुर को 4.2502, रुद्रपुर 4.4574 और कोटद्वार को 1.068 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed