फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 764 posts to be filled by direct recruitment in UPCL, Ptcul and UJVNL

उत्तराखंड : यूपीसीएल, पिटकुल और यूजेवीएनएल में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे 764 पद

Sat, 04 Jul 2020 02:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: 764 posts to be filled by direct recruitment in UPCL, Ptcul and UJVNL
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

शासन ने ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में लंबे समय से विभिन्न संवर्गों के खाली चल रहे 764 पदों को सीधी भर्ती से भरने की अनुमति दे दी है। सचिव ऊर्जा राधिका झा ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

विज्ञापन


वित्त विभाग से पदों को भरने की मंजूरी प्राप्त हो गई है। तीनों ऊर्जा निगमों में 2090 पद खाली हैं और लंबे समय से इन पदों को भरने की मांग हो रही है। शासन में प्रस्ताव विचाराधीन था, जिस पर निर्णय ले लिया गया है। यूजेवीएन में सबसे अधिक 52 पद टीजी विद्युत के भरे जाने हैं। 39 पद टीजी यांत्रिक के 50 जेई और अन्य विभिन्न संवर्गों के पद मिलाकर कुल 174 पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। पिटकुल में मिनिस्टीरियल संवर्ग के साथ ही 50 जेई की भर्ती होगी। 
विज्ञापन


यूपीसीएल में जेई पावर एवं टेक्निकल के 100 और सिविल के दो, कार्यालय सहायक के 100, टीजी यांत्रिक के 300 मानचित्र के पांच व अन्य संवर्ग के पदों को मिलाकर कुल 513 पद सीधी भर्ती से भरने की अनुमति दी गई है। सचिव ऊर्जा ने तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को खाली पदों के सापेक्ष सीधी भर्ती की प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजेवीएनएल

रिक्त -  भरने की इजाजत
549  -  174
पिटकुल
154  - 77
यूपीसीएल
1387 -  513

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed