फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 528 Assistant Teacher LT Permanent job Order issued

उत्तराखंड: एलटी के 528 शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, स्थायीकरण के आदेश जारी

Fri, 23 Aug 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 528 Assistant Teacher LT Permanent job Order issued
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल में गुरुवार को सहायक अध्यापक एलटी के 528 शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश विभागीय अधिकारियों को भी भेजे गए हैं।

विज्ञापन


मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) कुमाऊं मंडल डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि कुमाऊं के राजकीय स्कूलों में तैनात सहायक अध्यापक शिक्षकों के स्थायीकरण के लिए प्रस्ताव मुख्य शिक्षाधिकारी दफ्तरों से मंडलीय दफ्तर को मिले थे। जांच के बाद पुरुष शाखा के 468 सहायक अध्यापक और महिला शाखा के 60 शिक्षकों के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

इस सूची में सर्वाधिक 265 एलटी शिक्षक अल्मोड़ा जिले के शामिल हैं, जबकि सबसे कम पिथौरागढ़ जिले के 249 और नैनीताल जिले के 14 शिक्षक हैं।

कहा कि प्रवक्ता संवर्ग में भी जिन शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश निर्गत नहीं हो पाए हैं, वह जिलों के सीईओ से आवेदन भेजें। डॉ. सती ने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रकरणों का निस्तारण त्वरित गति से करें। इसके लिए भी हर जिले के सीईओ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed