उत्तराखंडः राष्ट्रीय आरोग्य मेले में दवाईयों पर 50 फीसदी छूट, देश भर से आएंगे विशेषज्ञ
- आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा पद्धति में देश भर से आएंगे विशेषज्ञ
- स्वस्थ रहने के लिए मेले में निशुल्क होगा विशेषज्ञों का परामर्श
- आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने किया मेले की तैयारियों का निरीक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सहयोग से उत्तराखंड में 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आरोग्य मेले में दवाईयों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी चिकित्सा में देश भर से आने वाले विशेषज्ञों का परामर्श निशुल्क मिलेगा।
आयुष विभाग ने परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय आरोग्य मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को आयुष मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। पांच दिवसीय इस मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर आयुष मंत्रायल की ओर से नौ और प्रदेश सरकार की ओर से 12 स्टॉल लगाए जाएंगे।
फार्मेसी कंपनियों की ओर से दवाईयों के स्टाल लगाए जाएंगे
इसके अलावा फार्मेसी कंपनियों की ओर से दवाईयों के स्टाल लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी, तिब्बितयन चिकित्सा पद्धति के देश भर से विशेषज्ञ आएंगे। जो लोगों को स्वस्थ रहने और बीमारियों के इलाज में परामर्श देंगे।
अपर सचिव एवं निदेशक आयुर्वेद आनंद स्वरूप ने बताया कि मेले का शुभारंभ राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक, प्रदेश के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।