{"_id":"5c70215fbdec224c164ed60d","slug":"uttarakhand-5-pcs-officers-transfer-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 5 पीसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, रामजी शरण बने देहरादून के अपर जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 5 पीसीएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी, रामजी शरण बने देहरादून के अपर जिलाधिकारी
Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
तबादले
पीसीएस अधिकारी रामजी शरण देहरादून के नए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) होंगे। उनके पास उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। उन्हें पौड़ी के अपर जिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया।
विज्ञापन
इनके अलावा चार अन्य पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक देहरादून के अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर तैनात अरविंद कुमार पांडेय को इसी पद पर अल्मोड़ा भेजा गया।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह से अपर जिलाधिकारी प्रशासन नैनीताल का प्रभार हटा दिया गया है। वे जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सचिव पद पर बने रहेंगे। अल्मोड़ा के अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नैनीताल भेजा गया है। बाध्य प्रतीक्षा में रहे बीएल फिरमाल को पौड़ी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन