फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 38 inspectors and sub-inspectors of Garhwal will be relieved from duty on 21st March, IG announce

Uttarakhand: 21 मार्च को कार्यमुक्त होंगे गढ़वाल के 38 इंस्पेक्टर और दरोगा, आईजी ने घोषित की तिथि

Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
सार

पिछले साल गढ़वाल मंडल में वार्षिक ट्रांसफर के बाद कुछ कर्मचारी पुराने जनपदों में ही तैनात हैं। ऐसे कई दरोगाओं और इंस्पेक्टरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताते हुए कुछ समय के लिए ट्रांसफर से राहत पाई थी।

विज्ञापन
Uttarakhand: 38 inspectors and sub-inspectors of Garhwal will be relieved from duty on 21st March, IG announce
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

वार्षिक ट्रांसफर सूची में नाम आने के बाद भी तैनाती जनपदों को नहीं गए दरोगाओं और इंस्पेक्टरों की कार्यमुक्ति की तिथि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने तय कर दी है। ऐसे 38 दरोगा और इंस्पेक्टर गढ़वाल के सभी जिलों में मौजूद हैं। इनके लिए आईजी ने 21 मार्च की तिथि नियत की है। ताकि, चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू किया जा सके।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल गढ़वाल मंडल में वार्षिक ट्रांसफर के बाद कुछ कर्मचारी पुराने जनपदों में ही तैनात हैं। ऐसे कई दरोगाओं और इंस्पेक्टरों ने अपनी विभिन्न समस्याएं बताते हुए कुछ समय के लिए ट्रांसफर से राहत पाई थी।
विज्ञापन


ऐसे में पिछले दिनों आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने जल्द से जल्द इन कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के आदेश जिला पुलिस प्रभारियों को दिए थे। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि यदि पुलिस कप्तान इन कर्मचारियों को कार्यमुक्त नहीं करते हैं तो वह खुद इसके लिए तिथि नियत कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश में 15 PCS अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

इसी क्रम में आईजी स्वरूप ने मंगलवार को 38 दरोगाओं और इंस्पेक्टरों के कार्यमुक्त होने के लिए 21 मार्च की तिथि नियत कर दी है। इनमें देहरादून से इंस्पेक्टर कैलाश चंद भट्ट व प्रदीप राणा और हरिद्वार से ऐश्वर्य पाल व कुंदन सिंह राणा शामिल हैं। इनके अलावा रुद्रप्रयाग से राकेंद्र कठैत, उत्तरकाशी से इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, पौड़ी गढ़वाल से इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव, रुद्रप्रयाग से दरोगा कुलेंद्र रावत, टिहरी गढ़वाल से अश्वनी बलूनी और देहरादून से महिला दरोगा सोनल को नियत तिथि में कार्यमुक्त होना है।

इसी तरह दरोगाओं में देहरादून से आशीष रावत, अशोक राठौर, दीपक मैठाणी, निर्मल भट्ट, प्रकाश पोखरियाल, परमेश्वर दत्त भट्ट, गिरीश नेगी, भुवन पुजारी, राजेश सिंह असवाल व शोएब अली, हरिद्वार से अभिनव शर्मा, दिलबर नेगी, मनोहर सिंह रावत, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह रावत, मनोज शर्मा, रघुवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पुजारा, रणजीत सिंह तोमर, प्रवीण रावत, अशोक रावत व अजय शाह, टिहरी से विजय कुमार, जितेंद्र कुमार व विकास चंद्र शुक्ला, चमोली से सुमित कुमार व शिवदत्त जमलोकी और उत्तरकाशी से देवेंद्र सिंह पंवार को कार्यमुक्त होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed