फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 346.39 crore Rupees Alloted for urban bodies and Panchayati Raj institutions

उत्तराखंड: शहरी निकायों व पंचायतीराज संस्थाओं पर धनवर्षा, खर्च होंगे 346.39 करोड़

Tue, 26 Jul 2022 05:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Jul 2022 05:44 PM IST
सार

प्रदेश की जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और ग्राम पंचायतों को कुल 137 करोड़ 88 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand: 346.39 crore Rupees Alloted for urban bodies and Panchayati Raj institutions
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के सभी शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं पर प्रदेश सरकार ने धनवर्षा की है। पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के लिए दूसरी सालाना किस्त के तौर पर कुल 346 करोड़ 39 लाख नौ हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं। जुलाई से सितंबर महीने के लिए जारी की गई इस धनराशि के संबंध में अपर सचिव वित्त सी. रविशंकर ने वित्तीय स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश की जिला पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और ग्राम पंचायतों को कुल 137 करोड़ 88 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसी तरह राज्य के सभी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 208 करोड़ 85 लाख 99 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थाओं के लिए जारी इस धनराशि से सबसे पहले वहां तैनात सभी कर्मचारियों के वेतन, भत्तों का भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मियों के दावों के भुगतान और उनकी पेंशन पर खर्च होंगी। इसके बाद पथ प्रकाश, जल संस्थान के बिलों का भुगतान करने के बाद जो धनराशि बचेगी उसका उपयोग विकास कार्यों, सफाई व स्वच्छता संबंध में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


जीप या स्टाफ वाहनों की खरीद पर रोक 

स्वीकृति धनराशि से कूड़ा वाहन, डंपर, टिप्पर, जेसीबी व कम्पेक्टर वाहन खरीदे जा सकते हैं लेकिन स्वच्छता से इतर जीप या स्टाफ कार खरीदने पर पाबंदी है।


निकाय             जारी धनराशि (हजार में)
नगर निगम               829449
नगर पालिका परिषद 984750
नगर पंचायत             274400
कुल                        2088599

पंचायती राज संस्थाओं को जारी धनराशि

पंचायत का नाम       जारी  धनराशि (हजार में)
जिला पंचायत          517050
क्षेत्र पंचायत            241300
ग्राम पंचायत           620450
कुल योग              1378800







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed