फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 31 incidents of forest fire in the last 24 hours in chakrata and Mussoorie range

Uttarakhand Forest Fire: धधक रहे उत्तराखंड के जंगल, पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की हुई 31 घटनाएं

Wed, 10 Apr 2024 09:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Apr 2024 09:46 PM IST
सार

राज्य में जंगलों में लगी आग के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को हुई 31 घटनाओं को मिलाकर राज्यभर में इनकी संख्या बढ़कर अब 164 हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand  31 incidents of forest fire in the last 24 hours in chakrata and Mussoorie range
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकराता और मसूरी समेत प्रदेशभर में जंगल आग से धधक रहे हैं। राज्यभर में पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 31 घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें सबसे अधिक 18 घटनाएं कुमाऊं और 11 घटनाएं गढ़वाल मंडल के जंगलों की हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इससे 38 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


राज्य में जंगलों में लगी आग के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को हुई 31 घटनाओं को मिलाकर राज्यभर में इनकी संख्या बढ़कर अब 164 हो गई है। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वन प्रभाग उत्तरकाशी के आरक्षित क्षेत्र में दो, वन पंचायत में एक, मसूरी वन प्रभाग में तीन, वन पंचायत में एक, चकराता वन प्रभाग के तहत वन पंचायत में तीन, लैंसडाउन वन प्रभाग आरक्षित क्षेत्र में एक, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग आरक्षित वन क्षेत्र में एक आग की घटना हुई है। इसके अलावा नैनीताल वन प्रभाग, रामनगर वन प्रभाग, सिविल सोयम अल्मोड़ा वन प्रभाग, हल्द्वानी वन प्रभाग समेत कुछ अन्य वन प्रभागों में भी जंगल आग से धधक रहे हैं।
विज्ञापन


164 घटनाओं से 178 हेक्टेयर वन क्षेत्र हुआ प्रभावित
जंगलों को आग से बचाने के लिए हर साल की तरह इस साल भी वन विभाग की ओर से मैराथन बैठकें की गई थी, लेकिन जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। एक नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 164 घटनाओं में 178 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed