फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 25th Foundation Day picture will change with the circuit of the railway track Outer Ring Rail

उत्तराखंड स्थापना दिवस: लक्ष्य...रेलवे ट्रैक के सर्किट से बदलेगी तस्वीर, प्रदेश को मिल जाएगी एक आउट रिंग रेल

Sat, 09 Nov 2024 12:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

कुमाऊं मंडल में रामनगर-चौखुटिया होते हुए कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पहुंचती है तो एक सर्किट तैयार हो जाएगा। रामनगर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। 

विज्ञापन
Uttarakhand 25th Foundation Day picture will change with the circuit of the railway track Outer Ring Rail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

रेल नेटवर्क के मोर्चे पर यदि रेल विकास निगम ने गंभीरता से काम किया तो उत्तराखंड को एक आउट रिंग रेल मिल जाएगी। गढ़वाल और कुमाऊं को रेल नेटवर्क के एक सर्किल से जोड़ने वाली यह परियोजना राज्य की परिवहन व्यवस्था को न सिर्फ सहज बनाएगी बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन जाएगी।

विज्ञापन


ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण का काम चल रहा है। कुमाऊं मंडल में रामनगर-चौखुटिया होते हुए कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पहुंचती है तो एक सर्किट तैयार हो जाएगा। रामनगर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां से पहाड़ के लिए रेलवे सेवा के विस्तार की योजना पर बात संसद तक में उठ चुकी है।
विज्ञापन


रेलवे लाइन का दूसरा विकल्प मिल जाएगा
इसमें रामनगर- चौखुटिया- गैरसैंण- कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पहुंचाने की बात है। अगर यह लाइन पहुंचती है तो वह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के साथ मिलने के साथ एक सर्किट बन जाएगा।इससे कुमाऊं से गढ़वाल आने के लिए रेलवे लाइन का दूसरा विकल्प मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी का वीडियो संदेश जारी, शुभकामनाएं देने के साथ नौ नवंबर पर किए नौ आग्रह

यह रेलवे लाइन ग्रीष्मकालीन राजधानी से जुड़ेगा। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को भी और बढ़ावा मिलेगा। सांसद अजय भट्ट कहते हैं कि रामनगर से कर्णप्रयाग को रेलवे लाइन से जोड़ने की बात को संसद में उठाया है, इससे एक सर्किट बन जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed