फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21st Foundation Day 2020: main program in dehradun police line

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, मुख्यमंत्री ने कहा- अन्य प्रदेशों से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा राज्य

Mon, 09 Nov 2020 02:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Nov 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 21st Foundation Day 2020: main program in dehradun police line
देहरादून के पुलिस लाइन में मुख्य परेड आयोजित - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में मुख्य परेड आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नौ बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। आज मुख्यमंत्री राज्यवासियों को कई तोहफे देंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 2020 : 20 साल, पांच सरकारें, नौ मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र रावत ने बनाया रिकार्ड
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डीजीपी अनिल रतूड़ी और डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, डीजीपी और डीजी कानून व्यवस्था ने परेड का निरीक्षण किया। जिसके बाद विजय धुन पर शानदान परेड का आगाज हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास पुस्तिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में पुलिस बल की ओर से साहसिक करतब दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों और महिलाओं की समृद्धि पर सरकार का ध्यान है। किसी भी प्रदेश के लिए 20 वर्ष का समय न ज्यादा है न कम है। लेकिन इन 20 वर्षों में प्रदेश अन्य प्रदेशों से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार किसानों और महिला समूहों के विकास के लिए बड़ा कार्य कर रही है।

किसानों को बिना ब्याज के पहले एक लाख का ऋण दिया जाता था, इसे अब बढ़ा कर तीन लाख रुपये करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद आंदोलनकारियों और आंदोलनकारियों को नमन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण के लिए रवाना हुए और यहां मंदिर में पूजा की।

कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य परेड की शुरुआत परेड के पंक्तिबद्ध होने से हुई। परेड के बाद 15 अगस्त को पदक की घोषणा वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक भी लगाए गए। कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवल छह दस्तों ने ही परेड में भाग लिया। परेड के दौरान पुलिस जवानों के बीच छह फीट की दूरी रखी गई। इसके अलावा उनके हथियारों को भी सैनिटाइज किया गया।

बता दें कि पुलिस लाइन आने से पहले मुख्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। वहीं शहीद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते दिखे।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने लाइन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। विभिन्न प्वाइंट पर चेकिंग की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम 

9.35 बजे- परेड पंक्तिबद्ध। 
9.45 बजे- डीजीपी का पहुंचे। 
9.50 बजे- मुख्यमंत्री पहुंच। 
10.00 बजे- मुख्य अतिथि राज्यपाल पहुंचीं। 
10.02 बजे- मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया। 
10.30 बजे- पदक विजेताओं का अलंकरण। 
10.45 बजे- परेड कमांडर का मुख्य अतिथि को परेड परिचय। 
10.55 बजे- पुलिस द्वारा साहसिक खेलों का प्रदर्शन।  
11.15 बजे- परेड का समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed