फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 189 Atal Excellent Schools of state will remain Atal only the board will change

उत्तराखंड: अटल रहेंगे प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल, सिर्फ बदलेगा बोर्ड, एससीईआरटी तैयार करेगी प्रस्ताव

Sun, 24 Sep 2023 04:44 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Sep 2023 04:44 PM IST
सार

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक, अटल स्कूल को लेकर अलग-अलग तीन प्रस्ताव हैं। पहला इन स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाए। दूसरा सीबीएसई पैटर्न को 10वीं और 12वीं के बजाए अब छठवीं कक्षा से लागू किया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand 189 Atal Excellent Schools of state will remain Atal only the board will change
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल अटल ही रहेंगे, सिर्फ बोर्ड बदलेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध अंग्रेजी माध्यम से चल रहे यह स्कूल पहले की तरह इसी माध्यम से चलते रहेंगे, लेकिन स्कूल का बोर्ड, उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ की इन स्कूलों को दोबारा उत्तराखंड बोर्ड में लाने की मांग के बाद विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक, इन स्कूल को लेकर अलग-अलग तीन प्रस्ताव हैं। पहला इन स्कूल को उत्तराखंड बोर्ड कर दिया जाए।

विज्ञापन


कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्वाव
दूसरा सीबीएसई पैटर्न को 10वीं और 12वीं के बजाए अब छठवीं कक्षा से लागू किया जाए। तीसरा, इन स्कूल में शिक्षकों की तैनाती निजी सेक्टर या अन्य से अच्छे वेतन पर की जाए। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद को इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2023:  रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तीर्थयात्री, अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके धामों में दर्शन

अटल उत्कृष्ट स्कूल के मामले में विभाग के अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से बैठक हुई है। इसमें कुछ अहम बातें सामने आई हैं, बच्चे बीच में पढ़ाई न छोड़ें और व्यवस्था को ठीक किया जा सके, इसके लिए छात्र हित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। -रविनाथ रमन, शिक्षा सचिव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed