फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char Dham Yatra 2023: Till now more than 42 lakh devotees have visited record may be broken this time

चारधाम यात्रा 2023: रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तीर्थयात्री, अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके धामों में दर्शन

Sun, 24 Sep 2023 11:20 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Sep 2023 11:20 AM IST
सार

इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई।

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023: Till now more than 42 lakh devotees have visited record may be broken this time
बदरीनाथ धाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्री अबकी पिछले साल का भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में हैं। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है, अभी लगभग डेढ़ माह का समय बाकी है। सरकार को उम्मीद है कि श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार करेगी।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा के इतिहास में पिछले साल सबसे अधिक 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड बना था। इस साल 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ, जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हुई।

विज्ञापन

शुरुआत से यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। मौसम की चुनौतियों के बाद भी आस्था के आगे तीर्थयात्रियों के कदम नहीं रुके। जिससे सरकार को चारधामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए बीच-बीच में पंजीकरण बंद करना पड़ा। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चारधाम समेत हेमकुंड साहिब में अब तक 42 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। नवंबर माह तक यात्रा संचालित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अक्तूबर में यात्रा के लिए 4.50 लाख करा चुके पंजीकरण

मौसम साफ होने के साथ ही चारधाम यात्रा फिर से रफ्तार पकड़ रही है। अक्तूबर में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा के लिए अब तक 4.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। यात्रा के लिए पंजीकरण खुला है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 से 30 यात्री पंजीकरण कर रहे हैं।

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। इससे यात्रियों को सुविधाएं बढ़ेगी। -सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री

चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके यात्रियों का आंकड़ा

बदरीनाथ     17,60,449

केदारनाथ      15,63,278

गंगोत्री           6,24,516

यमुनोत्री            4,85,688

हेमकुंड साहिब-    2,47,000

ये भी पढ़ें...देहरादून : उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

वर्ष             दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या

2019             34,77,957

2020             3,30,039

2021             5,29,382

2022             46,29,693

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed