{"_id":"623eb60d711cff76a72323d3","slug":"uttarakhand-18-teachers-will-get-shailesh-matiani-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेश मटियानी पुरस्कार: उत्तराखंड के 18 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेश मटियानी पुरस्कार: उत्तराखंड के 18 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश
Sat, 26 Mar 2022 12:22 PM IST
रेनू सकलानी
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:22 PM IST
सार
राज्य शैक्षिक शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए उन शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्होंने शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है।
विज्ञापन
teacher
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ष 2021 के राज्य शैक्षिक शैलेश मटियानी पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। प्रारंभिक शिक्षा में 13, माध्यमिक में चार और प्रशिक्षण संस्थान के एक शिक्षक सहित कुल 18 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक राज्य चयन समिति की बैठक में की गई सिफारिश और शिक्षा महानिदेशक की ओर से उपलब्ध कराए गए प्रस्ताव पर शिक्षकों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए उन शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्होंने शिक्षा के उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य किया है।
विज्ञापन
इन्हें मिलेगा पुरस्कार
प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी से गबर सिंह बिष्ट, चमोली से अंजना खत्री, उत्तरकाशी से सरिता, देहरादून से राजीव कुमार पांथरी, हरिद्वार से बीना कौशल, टिहरी से हृदय राम अंथवाल, रुद्रप्रयाग से हेमंत कुमार चौकियाल, चंपावत से मंजू बाला, बागेश्वर से ललित मोहन जोशी, ऊधमसिंह नगर से मोहन सिंह, नैनीताल से नंद लाल आर्य, पिथौरागढ़ से हरीश चंद पांडेय, अल्मोड़ा से मनोज कुमार पंत का चयन किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट: शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, पढ़िए आगे क्या कहा?
वहीं, माध्यमिक शिक्षा में उत्तरकाशी से दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, हरिद्वार से पूनम राणा, पिथौरागढ़ से दीपा खाती और अल्मोड़ा से तनुजा जोशी को चुना गया है, जबकि प्रशिक्षण संस्थान में चंपावत के डॉ.अविनाश कुमार शर्मा को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है।