फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 13 women and girls will get Tilu Rauteli Award 2017-18

उत्तराखंड: सराहनीय कार्य करने वाली 13 महिलाओं-किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

Tue, 26 Jun 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 13 women and girls will get Tilu Rauteli Award 2017-18
Tilu Rauteli

शिक्षा, साहित्य, खेल, समाज सेवा, कला, स्वरोजगार व संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 13 महिलाओं व किशोरियों को वर्ष 2017-18 का राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा जाएगा। मंगलवार को इन पुरस्कारों की घोषणा हो गई। इसके साथ ही 20 आंनगबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार के लिए चुना गया।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से छह जुलाई को राज्य स्त्री तीलू रौतेली पुरस्कार व राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन आईटीडीए ऑडिटोरियम में किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शिरकत करेंगे। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि भाजपा सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य करती आ रही है।
विज्ञापन


राज्य बनने के बाद से सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जनपदों से ऐसी महिलाएं जिन्होंने स्वरोजगार के क्षेत्र में, बाल अधिकार के क्षेत्र में, नारी अधिकार के क्षेत्र में या किसी पर हो रहे अन्याय के विरोध में पीड़ित को सहारा दिया हो ऐसी महिलाओं को राज्य स्त्री तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी पुरस्कार

Uttarakhand 13 women and girls will get Tilu Rauteli Award 2017-18
trivendra singh rawat

उन्होंने कहा कि राज्य स्त्री तीलू रौतेली पुरस्कार वर्ष 2017-18 के लिए जनपदों से कुल 30 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। जिनमें से 13 महिलाओं/किशोरियों का चयन किया गया। जिनमें अल्मोड़ा की हेमलता भट्ट, बागेश्वर से पल्लवी उप्रेती, देहरादून से अंजू व मृणालिका अत्रेय, हरिद्वार से पुष्पा रानी वर्मा, नैनीताल से त्रितिक्षा कपिल, पिथौरागढ़ से हेमा थलाल, रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से शायरा बानो व निर्मला, उत्तरकाशी से छब्बी देवी, सविता चमोली व उषा किरण बिष्ट के नाम शामिल हैं।

इन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी पुरस्कार
अल्मोड़ा की शबनम खातून, आशा आर्य, बागेश्वर की शिखा जोशी, चमोली की आशा, देहरादून की नीतू नेगी व पिंकी देवी, हरिद्वार की रितेश, रुकमणि खरे और उर्मिला, नैनीताल की अनिता चौहान व प्रेमा जोशी, पौड़ी की मीनाक्षी चौहान, कविता देवी व लक्ष्मी देवी पंवार, रुद्रप्रयाग की हेमलता देवी, टिहरी की रेखा भट्ट व ममता देवी, ऊधमसिंह नगर की रंजीता अरोड़ा व सीमा सैनी और उत्तरकाशी की विमला देवी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed