{"_id":"5faeba3f3b3aac4810392f41","slug":"uttarakhand-102-crore-rupees-construction-works-to-be-done-in-kedarnath-through-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ट्रस्ट के माध्यम से केदारनाथ में होंगे 102 करोड़ के निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ट्रस्ट के माध्यम से केदारनाथ में होंगे 102 करोड़ के निर्माण कार्य
Sat, 14 Nov 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:03 AM IST
सार
- कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य के टेंडर आवंटित
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल समिति के माध्यम से केदारनाथ धाम में 102 करोड़ के पुनर्निर्माण कार्य किए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य के टेंडर आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण कार्य ड्रीम प्रोजेक्ट है। कई सार्वजनिक उपक्रमों की ओर से सीएसआर फंड के तहत केदारनाथ धाम के निर्माण कार्यों के लिए धनराशि दी जा रही है।
विज्ञापन
केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल संस्था की ओर से पर्यटक सुविधाओं के लिए 102 करोड़ के निर्माण किए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को कार्य आवंटन किया गया है। मुुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Diwali 2020: कपाट बंद होने से पहले 10 कुंतल फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा केदारनाथ धाम, तस्वीरें...
पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि केदारनाथ ट्रस्ट के माध्यम से 102 करोड़ के निर्माण कार्यों के टेंडर आवंटन के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं के अलावा प्राचीन कुंडों का जीर्णोद्वार भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सामान्य बर्फबारी में भी निर्माण कार्य चलते रहेंगे। बताया कि यदि दो से तीन फीट बर्फ पड़ती है तो ऐसे में काम करना संभव नहीं होगा। सरकार की ओर से पुनर्निर्माण कार्य के लिए जो टाइम लाइन तय की गई है, उसके आधार पर कार्य पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।