फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 10 to 15 villages will be identified in every district with high maternal mortality rate

Uttarakhand: प्रदेश में अधिक मातृ-मृत्युदर वाले हर जिले के 10 से 15 गांव होंगे चिन्हित, सीएम ने दिए निर्देश

Thu, 05 Sep 2024 05:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कुपोषण को समाप्त करने के लिए अनुपूरक पोषक आहार में मोटे अनाज को शामिल करने, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand 10 to 15 villages will be identified in every district with high maternal mortality rate
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सबसे अधिक मातृ-मृत्युदर वाले हर जिले के 10 से 15 गांव चिन्हित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, इस तरह के गांवों को चिन्हित कर उनकी महिलाओं और बच्चों को उनके लिए चलाई गई योजनाओं से जोड़ा जाए।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस तरह के गांवों को कुपोषण मुक्त कर गांव को मुख्यमंत्री मॉडल गांव घोषित करने और एक महीने के भीतर इसका ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कुपोषण को समाप्त करने के लिए अनुपूरक पोषक आहार में मोटे अनाज को शामिल करने, गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह उनके बैंक खाते में देने के निर्देश दिए हैं। ताकि योजना की लाभार्थी महिलाएं स्वेच्छा से अन्य पोषक आहर ले सके। जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो।

विज्ञापन

महिलाओं में एनीमिया के आकड़ों को बताया चिंताजनक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में महिलाओं में एनीमिया के आकड़ों को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा, इसके उन्मूलन के लिए स्थानीय मोटे अनाज, आयरनयुक्त भोजन और गुड़ को पोषाहार में शामिल करें। ताकि एनीमिया की स्थिति में सुधार लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Teachers' Day: बचपन में बड़े नटखट थे मंत्री जी...शिक्षकों की जुबानी उत्तराखंड सरकार के इन मंत्रियों की कहानी

एक साथ हों इन विभागों की बैठकें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, भविष्य में बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण एवं चिकित्सा विभाग की बैठक एक साथ कराई जाए। बैठक में महिलाओं एवं बच्चाें में कुपोषण उन्मूलन संबंधी प्रगति पर सीएम ने विभाग पोषण ट्रैकर से प्राप्त आकड़ों का फिर से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed