Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 10 IAS and 20 PCS officers transferred Today see the full list

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

Wed, 11 Nov 2026 09:39 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 11 Nov 2026 09:39 PM IST
सार

ईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देती रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand 10 IAS and 20 PCS officers transferred Today see the full list
तबादले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने 30 आईएएस-पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। बुधवार की देर शाम सचिव कार्मिक शैलेश बगोली की ओर से तबादला आदेश जारी किए गए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये अफसर इधर से उधर किए गए हैं।

विज्ञापन


जारी आदेशों के मुताबिक, आईएएस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देती रहेंगी। देहरादून के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। दीपक अभी तक सीडीओ पिथौरागढ़ थे। इसी तरह, अपर निदेशक शहरी विकास प्रवीण कुमार को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अनामिका की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की भेजा गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


पीसीएस जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाया गया है। उनकी जगह गन्ना चीनी काशीपुर से पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है। अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस रामजी शरण शर्मा को हटाकर अपर निदेशक आईटीडीए बनाया गया है। पीसीएस तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए से मुक्त कर दिया गया है। वे स्मार्ट सिटी का काम देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


UK Top News: केदारनाथ और यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद, गोदियाल का सरकार पर वार, काशीपुर में बच्ची से हैवानियत

उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। एडीएम रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा को हटाकर अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। एडीएम बागेश्वर नारायण सिंह नबियाल को एडीएम चमोली बनाया गया है। एडीएम चमोली विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाकर भेजा गया है। एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर से हटाकर पीसीएस पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार भेजा गया है।

Trending Videos

एडीएम ऊधमसिंह नगर कौस्तुभ मिश्र को हटाकर उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर भेजा गया है। एडीएम देहरादून स्मृता परमार को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया है। नगर आयुक्त काशीपुर को एडीएम बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है। उप निदेशक मंडी रुद्रपुर निर्मला बिष्ट को एडीएम प्रशासन ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। एडीएम प्रशासन हरिद्वार जितेंद्र कुमार को एडीएम देहरादून बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नुपुर वर्मा को नगर आयुक्त रुद्रपुर, डिप्टी कलेक्टर टिहरी कमलेश मेहता को एडीएम रुद्रप्रयाग, डिप्टी कलेक्टर देहरादून विनोद कुमार को एडीएम ऊधमसिंह नगर, नगर आयुक्त हल्द्वानी पारितोष वर्मा को नगर आयुक्त काशीपुर और नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल को उप मेलाधिकारी कुंभ हरिद्वार बनाया गया है।

पूरी सूची देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed